{"_id":"6455fe0396cf25d65d0507c4","slug":"ssp-prabhakar-chaudhary-suspended-three-policemen-in-bareilly-2023-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई, महिला सिपाही समेत तीन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर की कार्रवाई, महिला सिपाही समेत तीन निलंबित
Sat, 06 May 2023 12:43 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 12:43 PM IST
सार
बरेली में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शुक्रवार को तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी प्रभाकर चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में लगातार गैरहाजिरी और अनुशासनहीनता के मामले में दीवान और महिला सिपाही समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने निलंबित कर दिया। तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी गई है। बता दें कि जिले में ड्यूटी के प्रति लापरवाही और गैर हाजिर रहने वाले कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन
मुख्य आरक्षी धर्मेंद्र कुमार की नियुक्ति रिजर्व पुलिस लाइन में है। 20 जनवरी 2023 से प्रस्तावित एक माह के प्रशिक्षण के लिए धर्मेंद्र को पुलिस लाइन मुरादाबाद रवाना किया गया था। उन्होंने न तो मुरादाबाद में आमद कराई, न ही बरेली लौटे। इस पर उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
इन पर भी गिरी गाज
पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दीपक कुमार 20 सितंबर 2022 से तीन दिन की छुट्टी पर गए थे। इसके बाद से लगातार गैरहाजिर चल रहे हैं। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया। महिला आरक्षी सरिता कुशवाह भी पुलिस लाइन में तैनात थीं। 11 दिसंबर 2022 को 30 दिन का अवकाश लेकर गई थीं। 10 जनवरी से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण उनको भी निलंबित किया गया है।