{"_id":"680c4a6d95c22c0bdb060b0c","slug":"ssp-called-two-constables-to-line-duty-two-suspended-in-bareilly-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चौराहे पर जाम छलकाने में दो सिपाही लाइन हाजिर... दो निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चौराहे पर जाम छलकाने में दो सिपाही लाइन हाजिर... दो निलंबित, एसएसपी ने की कार्रवाई
Sat, 26 Apr 2025 08:22 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Apr 2025 08:22 AM IST
सार
बरेली में ड्यूटी के बाद चौराहे पर शराब पीना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। एसएसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं एक अन्य मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एसएसपी अनुराग आर्य ने अलग-अलग मामलों में दो सिपाहियों को निलंबित और दो को लाइन हाजिर कर दिया। किला थाने का सिपाही आशीष शर्मा ड्यूटी के समय चीता बाइक छोड़कर सेटेलाइट चौराहे पर दोस्तों के साथ मस्ती करने आ गया। इसी दौरान एसपी सिटी यहां पहुंच गए। पूछने पर सिपाही ने अपनी नियुक्ति दूसरे जिले में बताकर गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन
उसका दूसरा साथी सिपाही प्रशांत वर्दी में था। एसपी सिटी के पूछने पर वह भाग गया। एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी ने दोनों को निलंबित कर दिया। इन दोनों के साथ इसी इलाके के सिपाही दिलीप कुमार और मंगत सिंह भी जाम छलकाते मिले। हालांकि ये अपनी ड्यूटी पूरी कर चुके थे। इन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया। एसएसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में खलबली मची है।
विज्ञापन