फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Anurag Arya suspended five policemen including the inspector in Bareilly

Bareilly: पीड़ित महिला की नहीं सुनी फरियाद, एसएसपी ने दरोगा को किया निलंबित; लापरवाही में चार सिपाही नपे

Sat, 20 Jul 2024 06:30 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Jul 2024 06:30 AM IST
सार

बरेली में अनुशासनहीनता और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई जारी है। ऐसे ही मामलों में एसएसपी अनुराग आर्य ने एक दरोगा और चार सिपाहियों को निलंबित किया। इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई। 

विज्ञापन
SSP Anurag Arya suspended five policemen including the inspector in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में महिला उत्पीड़न के मामलों में भी पुलिसकर्मी मनमानी कार्यशैली से काम कर रहे हैं। ऐसे ही मामलों में ढिलाई बरतने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने एक दरोगा और चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


एसएसपी के पीआरओ के मुताबिक 17 जुलाई को बहेड़ी थाने में दरोगा वेद सिंह थाने पर जनसुनवाई अधिकारी के रूप में नियुक्त थे। पीड़ित महिला के शिकायत करने पर दरोगा ने उनकी सुनवाई नहीं की। प्राथमिक जांच में वह दोषी मिले। पुलिस विभाग की छवि धूमिल होने, अपने दायित्वों के विपरीत कार्य करने और अनुशासनहीनता में उन्हें निलंबित कर दिया गया। 
विज्ञापन


सिपाहियों पर भी कार्रवाई 
अलीगंज थाने में तैनात मुख्य आरक्षी अशोक कुमार को 14 जून को ज्येष्ठ दशहरा पर चौबारी मेला में ड्यूटी के लिए अलीगंज से रवाना किया गया था। आरोप है कि ड्यूटी समाप्त होने पर वह थाने ही नहीं गए। 20 जून को तस्करा गैरहाजिरी अंकित होने एवं लगातार गैरहाजिरी पर उसे निलंबित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रेमनगर थाने में तैनात सिपाही अकाशु धामा की छह जून को चीता मोबाइल पर रात में ड्यूटी लगाई गई थी। वह ड्यूटी से गैरहाजिर रहे। थाना प्रेमनगर पर तस्करा गैरहाजिरी अंकित होने, लगातार गैरहाजिर होने में उन्हें भी निलंबित कर दिया है। 

पुलिस लाइन में तैनात फॉलोअर बब्लू यादव 16 मई को रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिस मुख्यालय लखनऊ रवाना किए गए। उन्होंने अपनी आमद समय से पुलिस मुख्यालय में नहीं कराई और लगातार गैरहाजिर रहे। उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed