{"_id":"666f835fcde9b1fb98006555","slug":"sso-went-to-sleep-after-closing-two-feeders-bareilly-news-c-183-1-sbly1007-103527-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नशे में धुत एसएसओ दो फीडर बंद कर सो गया, चार घंटे बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नशे में धुत एसएसओ दो फीडर बंद कर सो गया, चार घंटे बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
रामनगर /गुलड़िया। विद्युत उपकेंद्र पुन्नापुरम पर तैनात एसएसओ शनिवार की रात को शराब के नशे में धुत होकर गुलड़िया गौरी शंकर और हरदासपुर फीडर बंद कर सो गया। इससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति चार घंटे तक बंद रही। जेई की सूचना पर अन्य कर्मचारी रात में एक बजे पुन्नापुर पहुंचे, तब एसएसओ को उठा कर सप्लाई चालू कराई गई। इधर, पिछले चार दिन से दिन में लगातार एक घंटे भी बिजली इलाके को नहीं मिल पा रही है। दिन में सौ बार से अधिक ट्रिपिंग हो रही है।
शुक्रवार से दिन में लगातार बिजली नहीं मिल पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग की समस्या ने लोगों को बेहाल कर दिया है। शनिवार को भी यही हाल रहा। रात में जरूर बिजली एक-दो घंटे के लिए रुक जाती है। शनिवार को पुन्नापुरम फीडर पर तैनात एसएसओ बलवीर शराब के नशे में धुत्त होकर आया और वह गुलड़िया गौरी शंकर और हरदासपुर के फीडर की ट्राली उतार कर सो गया। यह फीडर रात 9 बजे के आसपास बंद किए गए थे। 12 बजे तक सप्लाई नहीं आयी, तब उपभोक्ताओं ने कर्मचारी और अधिकारियों को फोन करना शुरू कर दिए।
फीडर के सीयूजी नंबर पर उपभोक्ताओं ने फोन लगाए तो वह बंद जाता रहा। इसी दौरान कुछ उपभोक्ताओं ने जेई विनीत पासवान को फोन करना शुरू कर दिए। बताते हैं जेई ने भी बलवीर को फोन लगाया, तब भी उनका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद जेई ने आसपास के कुछ कर्मचारियों को पुन्नापुरम फीडर पर भेजा, तब कर्मचारियों ने बलवीर को जगाया और सप्लाई शुरू कराई। रविवार को भी दिन में ट्रिपिंग के कारण बिजली सप्लाई ठप रही।
विज्ञापन
तेज हवा चलने के कारण बार-बार ट्रिपिंग हो रही है। सप्लाई रुक नही पा रही है। रात किसी गांव में पेड़ गिरने की सूचना पर बिजली सप्लाई बाधित रहने की सूचना मिली।
-अनमोल कुमार, एसडीओ,