फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SRMS team champion in Under-19 District Cricket League

Bareilly News: अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में एसआरएमएस की टीम चैंपियन

Sun, 02 Jul 2023 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Jul 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
SRMS team champion in Under-19 District Cricket League
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग में शनिवार को स्टेडियम और एसआरएमएस के बीच मुकाबला हुआ। वर्षा से बाधित मैच में एसआरएमएस की टीम ने 9 विकेट से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एसआरएमएस ने स्टेडियम की टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। बारिश के कारण मैच पांच-पांच ओवर का खेला गया। विवेक पुरी के 11 और अभिषेक प्रताप के 14 रनों की बदौलत स्टेडियम की टीम ने 7 विकेट खोकर 51 रन बनाए। एसआरएमएस ने 4.1 ओवर में एक विकेट खोकर मैच जीत लिया। अनंत भटनागर ने नाबाद 29 और अनंत वीर 24 रन बनाए।
विज्ञापन

उपसभापति सर्वेश रस्तोगी, संयुक्त सचिव सीताराम सक्सेना और आरएसओ जितेंद्र यादव ने विजेता टीम को ट्राॅफी दी। मैन ऑफ द मैच अनंत वीर, टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अब्दुल जीशान, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज शिवांशु पांडे व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज विवेक पुरी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed