फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sri Guru Gobind Singh's light A crowd of thousands gathered at the gala

श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश  पर्व पर जुटी हजारों की भीड़

Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Fri, 06 Jan 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
Sri Guru Gobind Singh's light A crowd of thousands gathered at the gala
Sri Guru Gobind Singh's light A crowd of thousands gathered at the gala - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली सेंट्रल गुरुपुरब कमेटी की ओर से मनाया जा रहा श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 350वां प्रकाश पर्व बृहस्पतिवार को पूरे चरम पर रहा। श्रद्धा और भारी उत्साह के बीच बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान पर बने भव्य पंडाल में मुख्य दीवान सजाया गया। यहां हजारों की संख्या में संगत ने पहुंचकर मत्था टेका और लंगर में शामिल हुए। 
विज्ञापन

यहां पर दीवान की शुरुआत अरदास से हुई। इसके बाद पहला कीर्तन सिख मिशनरी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया। इसके बाद रागी भाई रनबीर सिंह का जत्था, रागी भाई बलवंत सिंह, रागी भाई रंगरेज सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सिख मिशनरी कालेज गुरमीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। इसमें खास तौर से भाई गुरमीत सिंह ने गुरु गोविंद सिंह की रचित वाणी का शबद सुनाया। इस दौरान जालंधर से आए कथा वाचक ज्ञानी जसविंदर सिंह दरदी ने गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही उनके शबद भी सुनाए। 
विज्ञापन

इस बीच माता कौर ग्रुप के बच्चों का गुरवाणी कीर्तन आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने भी गुरु गोविंद सिंह के रचित वाणी का शबद सुनाया। इस तरह संगत ने शाम चार बजे तक कीर्तन का आनंद लिया। अरदास हुकुमनामा के बाद दीवान की समाप्ति हुई। पूर्व में सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा से संगत गुरुवाणी करते हुए गुरु ग्रंथ साहिब को सत्कार के साथ पंडाल में विराज मान किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मत्था टेकने पहुंचे नेतागण
मुख्य दीवान पर शहर के कई बड़े नेता मत्था टेकने पहुंचने। इसमें मेयर डॉ. आईएस तोमर, कैंट विधायक राजेश अग्रवाल, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बसपा नेता राजेंद्र गुप्ता के अलावा भाजपा के अमित अरोड़ा, राजीव साहनी आदि ने मत्था टेक कर संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी।  

इनका किया गया सम्मान
बिशप मंडल कॉलेज में दीवान के मौके पर समाज की कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें खास तौर से ग्रीन पार्क गुरुद्वारा के निर्माण के लिए चरनपाल सिंह सोबती को किरपान एवं सिरोपा भेंट कर सम्मान किया। इसके अलावा कुल दीप सिंह सोढ़ी, माता भाग कौर से बीबी इंद्रप्रीत एवं बीबी रजनीत कौर, कुलवंत सिंह को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 

मुख्य दीवान पर लगे कैंप 
इस मौके पर मैदान पर विभिन्न कैंप भी लगाए गए थे। इसमें सिख मिशनरी कालेज एवं माता भाग कौर ग्रुप की ओर से धार्मिक पुस्तकों के स्टाल लगाए गए। माता कौर ग्रुप की ओर से क्वीज भी कराई गई और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार भी दिया गया। मैटरीमोनियल स्टाल के अलावा पंजाब सिंह बैंक की ओर से चाय का स्टाल लगाया गया। मेडिकल कैंप में डाक्टरों ने लोगों को विभिन्न जांच की गई। 


इनका रहा सहयोग 
इस आयोजन में कुलदीप सिंह ओबराय, मालिक सिंह कालरा, हरनाम सिंह, सुरजीत सिंह बग्गा, हरजीत सिंह अमर जीत सिंह, राजेंद सिंह, परमजीत सिंह, मनमोहन सिंह बक्शी, डा. महेंद्र सिंह बासु, डा. देवेंद्र पाल सिंह, विक्की बग्गा, मंजीत सिंह नागपाल, अमरदीप सिंह, सुरजीत सिंह छाबड़ा आदि का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed