फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sports investigation slow in repair, roadways buses standing midway

Bareilly News: मरम्मत में खेल की जांच धीमी, बीच रास्ते खड़ी हो रहीं रोडवेज बसें

Tue, 10 Dec 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sports investigation slow in repair, roadways buses standing midway
बरेली। रोडवेज बसों की मरम्मत में खेल की जांच काफी धीमी गति से बढ़ रही है। घपलेबाजी को अधिकारियों ने अगस्त में ही पकड़ लिया था, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चिट्ठी-चिट्ठी खेलते रहे। अब जांच जीएम तकनीकी सत्यनारायण कर रहे हैं। दूसरी ओर बीच रास्ते में बसों में खराबी आने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

रोडवेज के जिम्मेदार अधिकारी बसों की मरम्मत के लिए आउट सोर्सिंग फार्म को ठेका देने से लेकर फर्जी बिल पास करने तक दरियादिली दिखाते रहे। अब प्रयागराज महाकुंभ के लिए आवंटित 430 बसों की मरम्मत में भी खेल हो रहा है। एक सप्ताह में जो बसें ब्रेक डाउन हुई हैं उनमें सात बसों का आवंटन महाकुंभ के लिए किया गया है।
विज्ञापन

--------
केस-1
चलते-चलते टूट गईं फैन बेल्ट
रहेलखंड डिपो की बस संख्या 1562 सोमवार को बरेली से आगरा जाते समय देवचरा के पास चार में से दो फैन बेल्ट टूटने के कारण खड़ी हो गई। चालक-परिचालक ने वर्कशॉप में सूचना दी। सवारियों को दूसरी बस में बैठाने के बाद बस को खिंचवाकर फिर से वर्कशॉप पहुंचाया गया। यह बस मरम्मत के बाद रविवार को ही वर्कशॉप से निकली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
केस-2
टनकपुर में खुलकर गिरा पिछली कमानी का ब्रेकेट
बरेली डिपो की बस संख्या 1992 की कमानी एक सप्ताह पहले ही बनी थी। टनकपुर से लौटते समय कुछ मीटर चलने के बाद ही पिछली कमानी का ब्रेकेट खुलकर गिर गया। चालक-परिचालक ने बस से सवारियों को उतार दिया। बस को वहीं खड़ा करके उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई।


------
केस-3
लखनऊ में खराब हुआ पिछले पहिये का एक्सल
बरेली डिपो की बस संख्या 0905 बीएस-4 मॉडल की बस है। लखनऊ से लौटते समय बस के पिछले पहिये के हब का एक्सल खराब हो गया। एक दिन बस लखनऊ में खड़ी रही। एक महीने के दौरान इस बस में मरम्मत के कई काम कराए गए थे। इसके बाद भी पिछले पहिये का हब और एक्सल खराब हो गया।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed