फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   sports

जीआईसी में भुता और शेरगढ़ के खिलाड़ियों की धमक

Wed, 20 Nov 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
sports
बरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जूनियर छात्र-छात्राओें की खेल प्रतियोगिता शुरू हुई। बैडमिंटन, टेबल टेनिस, वॉलीबाल, कुश्ती और योगा में पहले ही दिन भुता और शेरगढ़ के छात्र-छात्राओं ने अपनी धमक कायम की।
विज्ञापन

योगा के बालक और बालिका वर्ग में बिथरी चैनपुर प्रथम, बालक वर्ग में भदपुरा और क्यारा संयुक्त दूसरे और बालिका वर्ग में भदपुरा तीसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल के बालक वर्ग में भुता प्रथम, शेरगढ़ दूसरे, बालिका वर्ग में भुता प्रथम और दमखोदा दूसरे स्थान पर रहा। कुश्ती के बालक में ललित, राहुल, राहुल यादव, बबलू सागर, गफ्फार ने और बालिका में ओमलता, शिवानी, नीलम, मेराज, रेनू ने अपने-अपने भारवर्ग में प्रथम रहीं। टेबिल टेनिस के बालक वर्ग में शेरगढ़ प्रथम और भुता दूसरे, बालिका में भुता प्रथम और शेरगढ़ दूसरे स्थान पर, बैडमिंटन के सिंगिल बालिका में साजिया प्रथम, महजबीन दूसरे, डबल्स मेें शेरगढ़ प्रथम और नवाबगंज दूसरे स्थान पर रहा। बालक वर्ग के सिंगिल में नावेद शेरगढ़ प्रथम, जसवेंद्र मझगवां दूसरे, डबल्स में शेरगढ़ प्रथम, नवाबगंज दूसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का संचालन जिला गाइड कैप्टन कंचन कनौजिया और जिला व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार और शबीना परवीन ने किया। उद्घाटन अवनीश यादव और नईम अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed