{"_id":"5dcdaf948ebc3e54de04a241","slug":"sports-bareilly-news-bly384020081","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन, वार्षिक एथलेटिक मीट में बच्चों ने दिखाए करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन, वार्षिक एथलेटिक मीट में बच्चों ने दिखाए करतब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एसआर इंटरनेशनल स्कूल में हुए वार्षिक खेलकूद समारोह में रेड हाउस ओवरऑल चैंपियन रहा। दूसरा स्थान ब्लू और तीसरा यलो हाउस ने हासिल किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद रहे।
मुख्य अतिथि कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल का इतिहास बहुत पुराना है। अथर्व वेद में भी खेल प्रतियोगिताओं का जिक्र मिलता है। खेल सिर्फ हमारे लिए स्वस्थ वातावरण के साथ ही नियमों के पालन का संदेश भी देते हैं। प्रीएनसी के छात्र रणविजय कुकरेती ने छह गोल्ड मेडल अपने नाम किए। रणविजय ने 200, 400 मीटर रेस, 100 मीटर ओपन रेस और स्पीड स्केटिंग में पहला स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में शोएब को ओवरऑल बेस्ट एथलीट का खिताब मिला। ताइक्वांडो में अर्श राणा ने आग के गोले से निकलकर लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया। स्केटिंग में पांचवीं कक्षा की सात्विका कुकरेती ने लोहे की नुकीली कीलों पर पीठ के बल लेटकर कठिन अभ्यास का परिचय दिया। इससे पहले बच्चों ने बैंड पर प्रस्तुति दी और मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। इस दौरान विशिष्ट अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रदीप कुमार, स्कूल की एमडी रूमा गोयल, डायरेक्टर डा.ॅ आरके शर्मा और प्रिंसिपल फ्रांसिस जेवियर पांडेय आदि मौजूद रहे।