{"_id":"5dbf2dc78ebc3e93db11c8d8","slug":"sports-bareilly-news-bly382593046","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैडमिंटन टूर्नामेंट : सभी डिग्री कॉलेजों को करना होगा प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैडमिंटन टूर्नामेंट : सभी डिग्री कॉलेजों को करना होगा प्रतिभाग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में सात नवंबर को अंतर महाविद्यालयी महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बार विश्वविद्यालय ने सभी डिग्री कॉलेजों को अपनी टीम अनिवार्य रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं।
इन दिनों भारतीय विश्वविद्यालय संघ की खेल प्रतियोगिताएं चल रही हैं। मगर डिग्री कॉलेज खेलों को लेकर उदासीन हैं और अब तक हुई प्रतियोगिताओं में अधिकांश कॉलेजों ने अपनी टीम ही नहीं भेजी। अब सात नवंबर को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में अंतर महाविद्यालयी बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसके लिए विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एके जैतली ने सभी कॉलेजों को अनिवार्य रूप से टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसके पंजीकरण छह नवंबर तक होंगे, उसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। टीम मैनेजर को प्राचार्य या कॉलेज के क्रीड़ा अधिकारी के हस्ताक्षर वाला पात्रता प्रमाणपत्र दो प्रतियों में लाना अनिवार्य होगा। साथ ही हाईस्कूल, इंटर के अलावा वर्ष 2019-20 में पास की गई परीक्षा की मार्कशीट भी लानी होगी।