{"_id":"5dbdd8a18ebc3e93b147e2cc","slug":"sports-bareilly-news-bly3824352159","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीमें नहीं आईं तो ट्रॉयल में बदला फुटबॉल टूर्नामेंट, सिर्फ चार कॉलेजों की पहुंची पूरी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीमें नहीं आईं तो ट्रॉयल में बदला फुटबॉल टूर्नामेंट, सिर्फ चार कॉलेजों की पहुंची पूरी टीम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की एक और अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता के साथ खिलवाड़ कर दिया गया। शनिवार को बरेली कॉलेज की मेजबानी में होने वाली अंतर महाविद्यालयी महिला फुटबॉल प्रतियोगिता टीमें पूरी न होने पर ट्रायल में बदल गईं। नौ कॉलेजों में सिर्फ चार कॉलेजों की पूरी टीमें आईं, जिनके बीच मुकाबले हुए और बाकी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया।
प्रतियोगिता में बरेली कॉलेज, डीएके कॉलेज मुरादाबाद, उपाधि कॉलेज पीलीभीत, आरएलएस राजकीय कॉलेज पीलीभीत की ही पूरी टीमें आईं। इसके अलावा साहू राम स्वरूप कॉलेज से एक, जीडीएस कॉलेज मुरादाबाद से दो, नारायण कॉलेज मीरगंज, हिंदू कॉलेज मुरादाबाद और अब्दुल रज्जाक कॉलेज अमरोहा से एक-एक खिलाड़ी आया। जिन कॉलेजों की पूरी टीमें आईं उनके बीच मुकाबले कराए गए। पहला मुकाबला डीएके महिला कॉलेज मुरादाबाद और उपाधि पीलीभीत के बीच हुआ, जिसमें डीएके कॉलेज ने 8-0 से जीत दर्ज की।
दूसरा मुकाबला पिछले साल की विजेता बरेली कॉलेज की टीम और आरएलएस पीलीभीत के बीच हुआ, जिसमें बरेली कॉलेज को 2-1 से हार झेलनी पड़ी। फाइनल मुकाबला डीएके महिला कॉलेज मुरादाबाद और आरएलएस पीलीभीत के बीच हुआ, जिसमें मुरादाबाद ने बाजी मारी। मुकाबला 4-0 से अपने नाम किया। इसके बाद जिन कॉलेजों से एक दो खिलाड़ी आए थे उनके बीच ट्रायल कराए गए। ट्रायल से खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए कर लिया गया। इससे पहले उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने किया। इस दौरान क्रीड़ा प्रभारी भारतेंदु शर्मा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. वंदना शर्मा, नजीर सिद्दीकी, मोहम्मद रमजान आदि मौजूद रहे।