फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SPG was quoted Modi's rally site

मोदी की रैली स्थल हो गया एसपीजी के हवाले

Fri, 26 Feb 2016 02:04 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 26 Feb 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
SPG was quoted Modi's rally site
बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 28 फरवरी को होने वाली किसान कल्याण रैली के लिए रबर फैक्ट्री का मैदान स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसपीजी के आईजी एसएस श्रीवास्तव की अगुवाई में टीम ने बृहस्पतिवार को सुरक्षा के लिहाज से मैदान की बारीकी से जांच की। टीम करीब छह घंटे यहां रही। शुक्रवार को रिहर्सल होगा। मौदी के दौरे का पूरा मॉकड्रिल आज होगा। इस दौरान दिल्ली से विशेष विमान आकर त्रिशूल एयरबेस पर उतरेगा। त्रिशूल से तीन हेलीकाप्टर उड़कर रैली के मैदान पहुंचेंगे।  
विज्ञापन

एसपीजी ने रैली स्थल के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन बिजली लाइन के ढीले तारों को देखकर नाराजगी जताई। साथ ही उन तारों को जिला प्रशासन से टाइट करवाने को कहा। रैली के दिन एडीजी रेलवे समेत 14 अफसर बाहर से आएंगे।
विज्ञापन

 
खास बातें
-वर्दी वाले भी एसपीजी की निगरानी में रहेंगे
- त्रिशूल पर सिर्फ पुलिस अफसर और नौ लोग पास वाले जाएंगे
-किसान रैली के मैदान में भी एसपीजी की कमांडो टीम को लगाया
-भीड़ के बीच में सादे कपड़ों में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है
-पानी की बोतल भी रैली स्थल पर कोई लेकर नहीं जा सकता है
-रैली के मैदान में पहुंचने वाले चेकिंग के बाद ही अंदर जा पाएंगे
-बिना आई कार्ड से पुलिस कर्मी भी रैली के मैदान नहीं पहुंचेंगे
-किसान रैली में प्रवेश के लिए अलग-अलग स्थान बनाए गए हैं
-मोबाइल ले जाने पर पाबंदी नहीं, ऑन ऑफ करके चेक होगा

27 को आधी रात से बदल जाएगा रूट
-कोई भी वाहन शाहजहांपुर, मीरानपुर कटरा से बरेली की तरफ नहीं आएगा। यह वाहन मीरानपुर कटरा, जलालाबाद, मिर्जापुर, अलापुर, बदायूं होकर निकलेंगे।
- रामपुर की तरफ से आने वाले सभी भारी वाहनों को शाहबाद से आंवला होकर निकाला जाएगा।
-बदायूं से आने वाले सभी भारी वाहन रामगंगा तिराहा से बुखारा फरीदपुर होकर निकलेंगे।
-नैनीताल रोड, पीलीभीत रोड, बीसलपुर रोड, से आने वाले सभी भारी वाहनों को बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर होकर निकाला जाएगा। यह वाहन परसाखेड़ा की तरफ नहीं जाएंगे। इसके अलावा कोई भी वाहन टीपीनगर होकर बरेली शहर के अंदर भी नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फरीदपुर से बरेली की ओर आने वाले सभी भारी वाहन बुखारा होकर निकले जाने हैं।
-समस्त भारी माल वाहन बिलवा, बड़ा बाईपास नैनीताल रोड से चौकी लभारी मीरगंज के बीच प्रतिबंधित रहेंगे।

ऐसे आएं रैली में
-बदायूं की ओर से आने वाले सभी वाहन रामगंगा, चौपुला ओवरब्रिज, किला पुल, मिनी बाईपास से परसाखेड़ा होकर रैली में आएंगे।
-शाहजहांपुर, बीसलपुर, पीलीभीत और नैनीताल की ओर से रैली में आने वाले सभी वाहन नेशनल हाइवे, बड़ा बाईपास से होकर रैली में पहुंचेंगे।
-रामपुर की ओर से रैली में आने वाले सभी वाहन नेशनल हाइवे से होते हुई रैली स्थल पर पहुंचेंगे।



पानी की व्यवस्था मैदान में की गई है। इसलिए पानी की बोतल और किसी भी प्रकार का बैग लेकर न पहुंचे। पुलिस का सुरक्षा के मदद्ेजनजर चेकिं ग करने में पूरा सहयोग करें। कोई भी पुलिस कर्मी बदलसूली नहीं करेगा। सभी को पहले से ही समझा दिया जाएगा। इसके बाद भी किसी की शिकायत आती है तो कार्रवाई होगी- आरके भारद्वाज, एसएसपी

------------------------------------------
मोदी के साथ आएंगे राजनाथ
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के रबर फैक्ट्री मैदान में 28 फरवरी को होने वाली भाजपा की किसान कल्याण रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आएंगे। भाजपा नेता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के आने की बात भी कह रहे हैं हालांकि इनका कार्यक्रम अभी कंफर्म नहीं हुआ है। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री संजीव बालियान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शुक्रवार शाम को यहां पहुंचकर डेरा डाल लेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय तोमर समेत कई नेता शाम तक जा जाएंगे। शनिवार को कई और राष्ट्रीय नेताओं के पहुंचने की सूचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed