फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Speeding Mercedes hit the car of Lt Colonel in Bareilly

Bareilly News: तेज रफ्तार मर्सिडीज ने कार को मारी टक्कर, पत्नी-बेटे सहित लेफ्टीनेंट कर्नल घायल

Sat, 20 May 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 May 2023 12:06 PM IST
सार

तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल की कार को टक्कर मार दी। आरोप है कि लेफ्टीनेंट कर्नल ने कार को रोकने का प्रयास किया तो कुचलने की कोशिश की गई। 

विज्ञापन
Speeding Mercedes hit the car of Lt Colonel in Bareilly
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल की कार को टक्कर मार दी। इससे लेफ्टीनेंट कर्नल, उनकी पत्नी और बेटे घायल हो गए। आरोप है कि लेफ्टीनेंट कर्नल ने टक्कर मारने वाली कार को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन्हें कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


लेफ्टीनेंट कर्नल गौरव कुलश्रेष्ठ अपनी पत्नी इना और पुत्र राइम कुलश्रेष्ठ के साथ बृहस्पतिवार रात साढ़े दस बजे अपनी कार से डीडीपुरम से ओल्ड वर्डवुड लाइन स्थित अपने आवास लौट रहे थे। श्यामगंज पुल के पास उनकी कार को दूसरी कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह, उनकी पत्नी और बेटा घायल हो गए। 
विज्ञापन


लेफ्टीनेंट कर्नल का आरोप है कि उन्होंने टक्कर मारने वाली कार को रोकना चाहा तो चालक ने कार उनके ऊपर चढ़ने की कोशिश की। इसमें वह बाल-बाल बचे। आरोपी तेज रफ्तार से कार भगा ले गया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed