फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Speed up the work of CM Grid Scheme, impose penalty if contractor delays

Bareilly News: सीएम ग्रिड योजना के कार्य को दें रफ्तार, ठेकेदार देरी करे तो लगाएं जुर्माना

Thu, 07 Aug 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Speed up the work of CM Grid Scheme, impose penalty if contractor delays
बरेली। सीएम ग्रिड योजना के पहले चरण में अब तक 33 फीसदी काम हुआ, जबकि 50 फीसदी हो जाना था। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने डीडीपुरम और एकता नगर में बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए रफ्तार तेज करने के आदेश दिए। कहा कि ठेकेदार देरी करें तो जुर्माना और लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने मुख्यमंत्री की जनसभा के बाद अर्बन हाट और फिर सीएम ग्रिड योजना के निर्माण कार्य देखे। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य और निर्माण विभाग के अभियंता के अलावा ठेका लेने वाली फर्म अनमोल एसोसिएट्स के संचालक राजू उनके साथ थे। उन्होंने देरी की वजह पूछी और नगर आयुक्त से कहा कि अब और देरी न होने पाए। साथ ही उत्तर प्रदेश एकीकृत विकास प्राधिकरण (यूरिडा) के अधिकारियों को रिव्यू करने के निर्देश भी दिए। कहा कि अगले सप्ताह यूरिडा की टीम आ सकती है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने संचालन की कार्ययोजना सात दिनों के भीतर नगर विकास विभाग को भेजने के लिए कहा। साथ ही स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ से कहा कि परियोजना का संचालन जल्द से जल्द कराएं, ताकि आम लोगों के साथ कारोबार को रफ्तार मिले। बरेली के हस्तशिल्प को बढ़ावा मिले। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------


नागरिक बोले- खुले पड़े हैं मैनहोल
निरीक्षण के दौरान कुछ नागरिकों ने अधिकारियों से कहा कि निर्माण के बाद भी कुछ मैनहोल खुले पड़े हैं। हादसे का खतरा है। अधिकारियों ने मौके पर ठेकेदार से कहा कि जहां कोई खतरा हो, वहां निर्माण के दौरान बैरिकेडिंग रहे। साथ ही जो मैनहोल बन गए हैं, उन्हें ढक्कन से बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed