फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   speed trial from tommarow

बरेली शाहजहांपुर समेत कई रूटों पर सौ किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी ट्रेनें

Sun, 24 Jan 2021 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
speed trial from tommarow
बरेली। रेलवे प्रबंधन लखनऊ-दिल्ली और सीतापुर रूट पर सौ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 25 जनवरी से ट्रायल शुरू होगा, जो पांच दिन तक चलेगा। इसके बाद ट्रेनों की गति निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

ट्रायल के पहले दिन यानी 25 जनवरी को बरेली-सीतापुर-बालामऊ रूट पर सौ किलोमीटर प्रति घंटे की गति से ट्रेन दौड़ाएगी जाएगी। 27 जनवरी को बरेली-गजरौला-मुअज्जमपुर नारायण और नजीबाबाद सेक्शन, 28 जनवरी को बरेली-ऋषिकेश सेक्शन और 30 जनवरी को बरेली-उन्नाव रूट पर स्पीड का ट्रायल होगा। ट्रायल सफल होने के बाद रेलवे बोर्ड जंक्शन से गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों की स्पीड बढ़ाएगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा। मुरादाबाद रेल डिवीजन के एडीआरएम मानसिंह मीणा ने बताया कि सभी ट्रायल इलेक्ट्रिक इंजन से होंगे। उन्होंने ट्रेन आने के दौरान लोगों को पटरी के नजदीक न आने और जानवरों को रोकने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed