Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special trains will run between Anand Vihar-Chhapra and Anand Vihar-Gorakhpur

Bareilly News: आनंद विहार-छपरा और आनंद विहार-गोरखपुर के बीच चलेंगी विशेष ट्रेनें

Tue, 27 Aug 2024 03:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Special trains will run between Anand Vihar-Chhapra and Anand Vihar-Gorakhpur
बरेली। त्योहारों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बरेली होते हुए चार और त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की है। यह ट्रेनें आनंद विहार-छपरा और आनंद विहार-गोरखपुर के बीच चलाई जाएंगी। पिछले दिनों रेलवे ने बरेली होते हुए 12 त्योहार विशेष ट्रेनों की समय सारणी जारी की थी।
विज्ञापन

05023 गोरखपुर-आनंद विहार त्योहार विशेष ट्रेन 15 सितंबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को गोरखपुर से रात 9:15 बजे चलने के बाद बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए सोमवार सुबह 7:20 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद दोपहर 1:15 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05024 आनंद विहार-गोरखपुर त्योहार विशेष ट्रेन 16 सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को आनंद विहार से दोपहर 3:15 बजे चलने के बाद शाम 7:53 बजे बरेली आएगी। यहां से चलने के बाद मंगलवार तड़के 4:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन

05109 छपरा-आनंद विहार विशेष ट्रेन 18 सितंबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार शाम 5:45 बजे छपरा से चलने के बाद सीवान, देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर होते हुए बृहस्पतिवार सुबह 6:02 बजे बरेली जाएगी। यहां से चलने के बाद 11:50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में 05110 आनंद विहार-छपरा त्योहार विशेष ट्रेन 19 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से दोपहर 12:55 बजे चलने के बाद 5:07 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 6:45 बजे छपरा पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed