{"_id":"6a8e084d2756fbf0550277ac","slug":"special-trains-between-lucknow-chandigarh-and-haridwar-lucknow-on-rakshabandhan-bareilly-news-c-4-bly1015-953536-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रक्षाबंधन पर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रक्षाबंधन पर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनें
Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 26 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन पर रेलवे बरेली होकर लखनऊ-चंडीगढ़ और हरिद्वार-लखनऊ के बीच विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इसके अलावा कई ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच भी लगाए जाएंगे।
सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 04546 चंडीगढ़-लखनऊ विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से 27 अगस्त को शाम 7:40 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के पांच बजे बरेली आएगी। 9:30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04545 लखनऊ-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 28 अगस्त को दोपहर एक बजे लखनऊ से चलने के बाद शाम 7:50 बजे बरेली आएगी और रात 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
हरिद्वार-देहरादून के बीच 27 से 29 अगस्त तक रक्षाबंधन विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा। 04330 हरिद्वार-लखनऊ विशेष ट्रेन हरिद्वार से अपराह्न 3:10 बजे चलने के बाद रात आठ बजे बरेली आएगी। रात 12:10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 04319 लखनऊ-हरिद्वार विशेष ट्रेन लखनऊ से रात 1:15 बजे चलने के बाद अगले दिन तड़के 5:36 बजे बरेली आएगी और सुबह 11:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी।