फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special back exam forms will be filled from 25th August

Bareilly News: 25 अगस्त से भरे जाएंगे विशेष बैक परीक्षा के फॉर्म

Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 06:12 AM IST
विज्ञापन
Special back exam forms will be filled from 25th August
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से सभी संबद्ध महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को एक ओर मौका दिया जा रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत बीबीए के पांचवें और छठे सेमेस्टर के लिए विशेष बैक पेपर परीक्षा के आवेदन फॉर्म 25 अगस्त से ऑनलाइन भरे जाएंगे।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार के अनुसार, यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए है जो चौथे सेमेस्टर तक पास हो चुके हैं और पांचवें तथा छठे सेमेस्टर को मिलाकर अधिकतम तीन मुख्य विषयों (लिखित और प्रायोगिक) में फेल हुए हैं। अनिवार्य योग्यता वाले विषय इन तीन मुख्य विषयों में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन

ऑनलाइन फार्म 25 अगस्त से उपलब्ध होंगे। फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। कॉलेज में फॉर्म जमा करने और सत्यापन की अंतिम तिथि दो सितंबर है। उन्होंने बताया कि परीक्षा आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन ही भरे जाएंगे और कॉलेज को हार्ड कॉपी विश्वविद्यालय में जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। कॉलेज को ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन करके अपने पास सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा का पैटर्न एमसीक्यू आधारित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बीफार्मा और एमफार्मा में दाखिले का मौका 26 को

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीफार्मा (लैटरल एंट्री) और एमफार्मा प्रथम वर्ष में खाली सीटों पर प्रवेश के लिए विशेष स्पॉट काउंसलिंग 26 अगस्त को सुबह 10 बजे फार्मेसी विभाग में होगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वह इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
सभी उम्मीदवार जो इस काउंसलिंग में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। एमफार्मा के पीएच कैमिस्ट्री में ईडब्ल्यूएस वर्ग में एक, एससी के फार्मास्युटिकल में एक व पीएच केमिस्ट्री मेंं दो सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। बीफार्मा (लैटरल एंट्री) में भी रिक्त रह गईं तीन सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mjpru.ac.in पर जा सकते हैं। संवाद
---
एमटेक-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से एमटेक-पीएचडी इंटीग्रेटेड ड्यूल डिग्री पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए 29 अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के प्रवेशपत्र जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 11 से 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों ने उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है, वह अपना प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट mjprubadm.samarth.edu.in/index.php/site/login से डाउनलोड कर सकते हैं। संवाद

----
रैगिंग निगरानी समिति गठित

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से परिसर को रैगिंग मुक्त बनाने के लिए रैगिंग निगरानी समिति का गठन किया गया है। इसमें संकायाध्यक्ष, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, समन्वयक आईक्यूएसी और मुख्य नियंता शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed