फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Special Aastha Express will run between Ramnagar and Ayodhya in Uttarakhand

Ayodhya Ram Mandir: उत्तराखंड के रामनगर से अयोध्या के बीच चलेगी विशेष आस्था एक्सप्रेस

Mon, 22 Jan 2024 03:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 22 Jan 2024 03:35 PM IST
सार

उत्तराखंड पड़ोसी राज्य है, रामनगर रूट से अयोध्या के लिए कोई ट्रेन नहीं है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के इस रूट पर फरवरी में रामनगर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
Special Aastha Express will run between Ramnagar and Ayodhya in Uttarakhand
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रामनगर से रामनगरी अयोध्या के बीच भी आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इज्जतनगर रेल मंडल इसके लिए समय सारिणी तैयार कर रहा है। रेलवे राजस्थान के जोधपुर, जैसलमेर और बाड़मेर से आस्था स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर चुका है। यह ट्रेनें मुरादाबाद से बरेली होते हुए गुजरेंगी। 

विज्ञापन


उत्तराखंड पड़ोसी राज्य है, रामनगर रूट से अयोध्या के लिए कोई ट्रेन नहीं है। इस रूट पर काशीपुर, काठगोदाम, लालकुआं और किच्छा जैसे बड़े शहर पड़ते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के इस रूट पर फरवरी में रामनगर से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि अयोध्या के लिए कई रूटों पर आस्था स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर विचार चल रहा है। फरवरी के पहले सप्ताह तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 

विज्ञापन

रामलला के दर्शन कराने के लिए रेलवे ने आठ आस्था स्पेशल ट्रेनों की समयसारिणी जारी कर दी है। यह ट्रेनें जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर और भगत की कोठी से बरेली होते हुए अयोध्या धाम के लिए चलाई जाएंगी। 27 जनवरी से 29 फरवरी तक अप-डाउन अलग-अलग तारीखों में आस्था स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

संबंधित खबर- Ram Mandir: अयोध्या में रामलला के दर्शन कराएंगी आस्था स्पेशल आठ ट्रेनें, रेलवे ने जारी की समयसारिणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed