{"_id":"5e5c04f48ebc3ef3dd2bc566","slug":"spear-refused-to-hunt-wild-pig-hafizganj-news-bly3980095179","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली सुअर का शिकार करने से मना किया तो भाला मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली सुअर का शिकार करने से मना किया तो भाला मारा
विज्ञापन
बरामद भाला
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीण की चीख पुकार पर लोग पहुंचे तो भाग गए शिकारी, अज्ञात शिकारियों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
हाफिजगंज। जंगली सुअर का शिकार करने से मना करने पर शिकारियों ने ग्रामीण को भाला मारकर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ तो शिकारी अधमरे सुअर को लेकर फरार हो गए। सूचना पुलिस को दी गई तो छानबीन की गई। ग्रामीण की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात शिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना हाफिजगंज के गांव काशी धर्मपुर निवासी अजय पुत्र बनवारी लाल के अनुसार रविवार सुबह वह खेत पर काम करने जा रहे थे। इसी दौरान आठ दस लोग भाला लेकर जंगली सुअर का शिकार करने के लिए उसके खेत की फसलों में घुसे थे। जंगली सुअर का शिकार करने और फसल को चौपट होता देख उन्होंने विरोध किया। इस पर शिकारी भाला लेकर उस पर हमलावर हो गए। उन्होंने भाला मारकर लहूलुहान कर दिया। चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग दौडे़ तो शिकारी भाला छोड़कर सुअर को उठाकर फरार हो गए। इधर, सूचना पर वन दरोगा माधौ सिंह, अकबर अली ने टीम के साथ शिकारियों की तलाश की लेकिन वे नहीं मिले। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शिकारियों की पहचान कराई जा रही है। वन दरोगा माधौ सिंह ने बताया कि शिकार करने वालों की पहचान होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।