फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP state president reached Bareilly, cycle journey will go out today

बरेली पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष, आज निकलेगी साइकिल यात्रा

Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
SP state president reached Bareilly, cycle journey will go out today

प्रदेश अध्यक्ष का फतेहगंज पूर्वी में पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
बरेली। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल बुधवार शाम बरेली पहुंच गए। वह बृहस्पतिवार को जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस के मौके पर साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बुधवार शाम बरेली आगमन के दौरान फतेहगंज पूर्वी में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।
मिशन-2022 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी ने जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सभी जिले में साइकिल यात्रा निकालने का फैसला किया है। सपा साइकिल यात्रा के जरिये जहां जनहित के मुद्दों को उठाकर आमजन को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करेगी, वहीं जनेश्वर मिश्र का जन्मदिन मनाने के बहाने ब्राह्मण मतदाताओं को साधने का प्रयास करेगी। जिलाध्यक्ष अगम मौर्य ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बरेली पहुंच गए हैं। बृहस्पतिवार को वह साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। समाजवादी पार्टी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी विधानसभा क्षेत्रों में साइकिल यात्रा निकालेगी। इस दौरान लगातार बढ़ रहे अपराध, भ्रष्टाचार, बेलगाम महंगाई, किसानों पर कृषि कानूनों की मार, बेरोजगारी से बेहाल नौजवान, महिला उत्पीड़न, आरक्षण, जिला पंचायत चुनाव में धांधली, लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते कोरोना से हुई मौतों का मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

सपा नेताओं के घर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष

बुधवार को सपा प्रदेश अध्यक्ष सबसे पहले पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के आवास पर गांव परतासपुर पहुंचे। वहां शुभलेश के भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्यु हो गई थी। इसके बाद पवन विहार स्थित देवेंद्र सिंह के घर पहुंचे। यहां से पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार के आवास पर पहुंचकर उनके बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने सपा जिला महासचिव सत्येंद्र यादव के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। कुछ दिनों पहले सतेंद्र यादव के भतीजे की मृत्यु हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले वह नवाब अयूब हसन के घर पहुंचकर उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed