फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP protest over alleged vote theft slogans raised against Gyanesh Kumar in Bareilly

बरेली में सपा का हल्लाबोल: कथित वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा को घेरा, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 08 Oct 2026 01:45 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 08 Oct 2026 01:45 PM IST
सार

बरेली में कथित वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर उन्हें हटाने की मांग की। 

विज्ञापन
SP protest over alleged vote theft slogans raised against Gyanesh Kumar in Bareilly
बरेली में सपा का प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) के पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों ने बृहस्पतिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कथित वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की। यह प्रदर्शन सपा कार्यालय से शुरू होकर आंबेडकर पार्क तक मार्च के रूप में पहुंचा। प्रदर्शन में सपा के सांसद और विधायक भी शामिल हुए। 

विज्ञापन




कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की भी मांग की। दोपहर करीब 12 बजे सपा कार्यालय पर सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हुए। आधे घंटे बाद उन्होंने महंगाई कम करो, भाजपा सरकार होश में आओ, युवाओं को रोजगार दो, पेपर लीक बंद करो, वोट चोरी नहीं चलेगी जैसे नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने तख्तियों पर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लिख रखे थे।
विज्ञापन


चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप
समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी का आरोप है कि वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। सपा समर्थकों के नाम काटे जा रहे हैं और फर्जी वोटर जोड़े जा रहे हैं। पार्टी ने बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक वोट चोरी का खेल चलने का दावा किया। उन्होंने आयोग से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और धांधली की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता
इस प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने किया। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष भुवनेश यादव और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद भी मौजूद रहे। अनुसूचित जाति/जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामबीर दिवाकर और महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मिता यादव भी शामिल थीं। महानगर अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड आनंद और छात्र सभा के महानगर महासचिव अमन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed