फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP national spokesperson Sumaiya Rana placed under house arrest by police

Bareilly News: सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना को पुलिस ने किया नजरबंद

Fri, 20 Dec 2024 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
SP national spokesperson Sumaiya Rana placed under house arrest by police
बरेली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राना को एक निजी होटल में नजरबंद कर लिया। पुलिस का कहना है कि गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर के साथ प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उनको रोका गया था। वहीं, सपा प्रवक्ता का आरोप है कि उनको शाम पांच बजे तक नजरबंद रखा गया। किसी से बात भी नहीं करने दी गई।
विज्ञापन

पीलीभीत बाइपास पर स्थित निजी होटल में एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं सुमैया राना को दोपहर में मीडिया से रूबरू होना था। इससे पहले पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

होटल से बाहर निकलते समय पुलिस ने उनको रोक दिया। उनके पास मौजूद कुछ पोस्टर और गृहमंत्री की तस्वीर भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। इसके बाद उनको महिला पुलिस की मदद से होटल के अंदर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बाहर नहीं जा सकें, इसके लिए पुलिस बल होटल परिसर में मौजूद रहा। रोके जाने के बाद मीडिया से बातचीत में सुमैया राना ने कहा कि डॉ. आंबेडकर के लिए संसद में जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है, हम उसकी निंदा करते हैं। इसके लिए पूरे देश के सामने गृहमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। पुलिस कब तक रोकेगी? मैं तीन दिन बरेली में हूं। कभी भी विरोध दर्ज कराऊंगी। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed