{"_id":"62606eb85b73913ddc074be7","slug":"sp-mla-shazil-islam-is-again-in-problem-bareilly-news-bly482184747","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजिल के चचेरे भाई पर डॉक्टर पत्नी का हिजाब पहनने का दबाव डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहजिल के चचेरे भाई पर डॉक्टर पत्नी का हिजाब पहनने का दबाव डालने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी करते हुए विधानसभा में बंदूकों से गोलियां चलने का बयान देने के बाद भोजीपुरा के सपा विधायक शहजिल इस्लाम की मुश्किलें तो अभी कम नहीं हुई हैं, अब उनके चचेरे भाई डॉ. तनीम भी अपनी पत्नी डॉ. सना के आरोपों में फंस गए हैं। डॉ. तनीम ने उन पर हिजाब पहनने का दबाव बनाने के साथ कई आरोप लगाते हुए एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी है।
पीलीभीत बाईपास की फाइक एन्कलेेव में रहने वाली डॉ. सना खान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उनका निकाह 25 अक्टूबर 2017 को डॉ. तनीम से हुआ था। तनीम के पिता फहीम साबिर दो बार सपा के टिकट पर कैंट विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। तनीम भोजीपुरा से सपा के विधायक शहजिल इस्लाम के चचेरे भाई है। डॉ. सना के मुताबिक निकाह के चार महीने बाद ही ससुराल में उनका उत्पीड़न शुरू हो गया था। इसी कारण उन्होंने 18 फरवरी 2019 को पति, सास-ससुर और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह मामला फिलहाल कोर्ट में विचारधीन है।
डॉ. सना का आरोप है कि उनका पति डॉ. तनीम काफी समय से उनके परिवार वालों के विरुद्ध अभद्र टिप्पणियां करते हुए रिश्तेदारों को अभद्र मेसेज भेज रहा है। इसके साथ उन पर हिजाब में रहने का और मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। उन्हें समझौता न करने पर जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है। सीओ क्राइम दीपशिखा ने डॉ. सना की तहरीर पर बारादरी पुलिस को जांच करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
हिंदू सोसायटी में रहने पर उठाता है सवाल
डॉ. सना ने पति डॉ. तनीम यह भी आरोप लगाया है कि वह जिस सोसायटी में रहती हैं, वह हिंदू सोसायटी है। उनका पति इस पर भी सवाल खड़े हुए करते हुए सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ अभद्र बातें लिखता है। डॉ. सना ने तनीम की कई पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को दिया है।
डॉ. सना की शिकायत पर बारादरी पुलिस को जांच के निर्देश दिये गए हैं। जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. दीपशिखा, सीओ क्राइम
सना ने ऐसी शिकायत क्यों की है मुझे नहीं पता। मैंने न उन पर हिजाब पहनने का दबाव डाला है न ही उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की है। - डॉ. तनीम, आरोपी