{"_id":"6251f1c8e728c51f1417df2f","slug":"sp-mla-bulldozer-mla-shazil-islam-bareilly-news-bly480953742","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी और बढ़ेंगी सपा विधायक की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी और बढ़ेंगी सपा विधायक की मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप को ध्वस्त करने के बाद बीडीए ने उनके दो बैंकेट हाल, मार्केट और फार्म हाउस को भी नोटिस जारी कर मानचित्र मांगा है। नियमानुसार मानचित्र उपलब्ध न कराने की स्थिति में विधायक को कंपाउंडिंग करानी होगी। मानचित्र बीडीए के मानकों के अनुसार ही जारी होगा। यदि मानक पूरे नहीं हुए तो ध्वस्तीकरण की कार्रवाई संभव है।
सपा विधायक की मुश्किलें आगे और बढ़ सकती है। अगले दो महीनें में बीडीए उनके कुछ और प्रतिष्ठानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर सकता है। दरअसल, बीडीए सपा विधायक के नई बस्ती में मूर्ति नर्सिंग होम के पास स्थित करामत उल्ला और सीबीगंज में आरबी बैंकेट हाल के साथ ही शहदाना स्थित मार्केट को नोटिस जारी कर चुका है। इस मार्केट में 25 दुकानें हैं। इसके अलावा उनके परसाखेड़ा स्थित फार्म हाउस को भी नोटिस जारी किया है। यहीं उनका आवास भी है। नियमों के अनुसार उन्हें मानचित्र प्रस्तुत करने का समय दिया गया है। यदि वह इन सभी का मानचित्र उपलब्ध करा देते हैं तो कार्रवाई रुक जाएगी। मानचित्र उपलब्ध न कराने की स्थिति में उन्हें नियमों के अनुसार कंपाउंडिंग कराने के लिए अपने निर्माण का मानचित्र प्रस्तुत करना होगा। मानचित्र नियमों के मुताबिक हुआ होगा तो ठीक है नहीं तो बीडीए उनके मानचित्र पर आपत्ति लगाकर वापस कर देगा और फिर एक बार उसे ठीक कराने का समय देगा। यदि आपत्ति दूर नहीं कर पाए तो उन्हें बीडीए के मानकों पर कंपाउंडिंग करानी होगी। इस दशा में वर्तमान निर्माण को ध्वस्त किया जा सकता है।
बीडीए सीमा क्षेत्र के सभी अवैध निर्माणों को नोटिस जारी किया गया है। सुनवाई के लिए सभी को पर्याप्त समय दिया गया है। कंपाउंडिंग कराना आवश्यक है। ऐसा न करने की स्थिति में कार्रवाई की जाएगी। - जोगिंदर सिंह, वीसी, बीडीए
विज्ञापन
सौ से अधिक बरातघरों को नोटिस जारी
बरेली विकास प्राधिकरण ने सौ से अधिक बरातघरों को नोटिस जारी कर उनसे मानचित्र मांगा है। इनमें शहर के कई बड़े रसूखदारों और नेताओं के बरातघर शामिल हैं। शहर के सिविल लाइंस, जगतपुर, रोहिली टोला, कांकर टोला, पीलीभीत बाईपास, डोहरा रोड, बीसलपुर रोड, सौफु टा रोड, डेलापीर, मॉडल टाउन, राजेंद्रनगर, गांधीनगर, डीडीपुरम, मिनी बाईपास, नकटिया से रजऊ परसपुर, चौपला से किला, किला से परसाखेड़ा, कर्मचारी नगर, नर्सरी रोड, सैदपुर हाकिंस, नैनीताल रोड, बदायूं रोड, सुभाषनगर, करगैना, करेली, कैंट, लालफाटक, बुखारा मोड़, आईटीबीपी से आगे रामगंगा पुल तक बने बरातघरों को चिह्नित कर नोटिस जारी किए गए हैं। बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि अवैध निर्माणों को लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अवैध निर्माण चिह्नित करने का काम जारी है। आगे भी नोटिस जारी किए जाएंगे।