{"_id":"68854332108456e0bc01048c","slug":"sp-leaders-now-beat-up-computer-businessman-video-goes-viral-bareilly-news-c-4-bly1015-690658-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सपा नेताओं ने अब कंप्यूटर व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सपा नेताओं ने अब कंप्यूटर व्यापारी को पीटा, वीडियो वायरल
विज्ञापन
बरेली। सपा नेता समर्थ मिश्रा व अविनाश मिश्रा नए मामले में फंस गए हैं। इस बार उन पर पार्टी जिलाध्यक्ष व सरकारी गनर की मौजूदगी में सपा कार्यालय के बाहर व्यापारी को पीटने का आरोप लगा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में है। व्यापारी का कहना है कि वह इतने घबराए हुए हैं कि कोतवाली जाने से भी डर रहे हैं।
मिशन कंपाउंड स्थित सपा कार्यालय के बाहर का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक व्यक्ति को कुछ लोग पीटते दिख रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष शिवचरण कश्यप व उनका सरकारी गनर भी खड़ा दिखाई दे रहा है।
वीडियो वायरल होने के बाद जानकारी की गई तो पता लगा कि आरोपी सपा नेता हैं और जिस शख्स की पिटाई हो रही है वह सपा कार्यालय के पड़ोस में रहने वाले श्याम कृष्ण गुप्ता हैं जो बटलर प्लाजा में कंप्यूटर शॉप संचालित करते हैं। ब्यूरो