उपचुनाव: कुंदरकी में मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष ने लगाया बड़ा आरोप, एडीजी से मिले, कर दी ये मांग
UP By Election: कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव के मतदान से पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को बरेली पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने एडीजी जोन से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय मंगलवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने एडीजी जोन रमित शर्मा से मुलाकात की। इसके बाद प्रेसवार्ता में माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा के उपचुनाव में सपा के मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्हें मतदाता पर्ची नहीं दी जा रही है।
माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि कुंदरकी में बीएलओ ने फॉर्म नहीं बांटा है। पुलिसवाले सपा से संबंधित मतदाताओं को धमका रहे हैं। उनके आईकार्ड रख लिए हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने एडीजी से मुलाकात की। उनसे मांग की है कि उपचुनाव में पुलिस का गलत इस्तेमाल न किया जाए।
ये भी पढ़ें- UP News: 'साहब... मेरे घर पर चलवा दें बुलडोजर', अजब फरियाद लेकर पहुंचा शख्स; वजह हैरान वाली
'निष्पक्ष चुनाव हुए तो सपा जीतेगी'
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगा कि सरकार उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का गलत इस्तेमाल कर रही है। हमारे मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि अगर निष्पक्ष चुनाव हुए तो सपा भारी अंतर से जीतेगी। आजम खां के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनको जानबूझकर सरकार परेशान करती हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली में दर्दनाक हादसा: पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, नानकमत्ता जा रहे दो दोस्तों की मौत, तीन घायल
सीएम योगी पर साधा निशाना
योगी आदित्यनथ के 'बंटेंगे तो कटेंगे' वाले बयान पर माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि वह क्या नारा लगाते हैं, क्या और कहां कहते हैं। आप लोगों को सब पता है। इससे कुछ होने वाला नहीं है। महाराष्ट्र में गडकरी ने खुद ही कहा यह नारा यहां नहीं चलेगा। इनके लोग भी इनकी बात मानने को तैयार नहीं हैं।
खबर से संबंधित वीडियो