फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP General Secretary Ataur Rehman says Akhilesh Yadav does not like factionalism

सपा महासचिव अताउर रहमान की नसीहत: गुटबाजी करने वाले राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पसंद नहीं

Mon, 21 Aug 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Aug 2023 12:22 PM IST
सार

सपा प्रदेश महासचिव अताउर रहमान ने कहा कि गुटबाजी करने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिल्कुल पसंद नहीं करते। मजबूती से पार्टी के कार्य में लगेंगे तो आगे बढ़ेंगे। गुटबाजी करने वाले भविष्य में कहीं नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन
SP General Secretary Ataur Rehman says Akhilesh Yadav does not like factionalism
कार्यकर्ताओं ने किया सपा महासचिव अताउर रहमान का स्वागत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में सपा प्रदेश महासचिव बनने के बाद रविवार को पहली बार कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे बहेड़ी विधायक अताउर रहमान का अयूब खां चौराहे के पास एक होटल में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुटबाजी करने वालों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बिल्कुल पसंद नहीं करते। मजबूती से पार्टी के कार्य में लगेंगे तो आगे बढ़ेंगे। गुटबाजी करने वाले भविष्य में कहीं नजर नहीं आएंगे।

विज्ञापन


अताउर रहमान ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 करीब है और अभी से इसमें जुटना होगा। यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। भाजपा लोकतांत्रिक ढांचे को तोड़ रही है। कार्यकर्ता सपा शासनकाल में हुए कार्यों को जनता के बीच जाकर बताएं। नकारात्मक शक्तियों से दूर रहते हुए पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें'फिर पड़ेंगे पत्थर तो रोएंगे': छात्रा ने लगाया विवादित स्टेट्स; युवकों ने कीं अशोभनीय टिप्पणियां, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, आयोजक समर्थ मिश्रा, उपाध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला, दीपक शर्मा, राजेश अग्रवाल, गौरव सक्सेना, भूपेंद्र कुर्मी, मनोहर पटेल, विजेंद्र यादव समेत अन्य मौजूद रहे।

हालिया विवाद से जोड़कर देखी जा रही नसीहत

बहेड़ी से सपा विधायक अताउर रहमान की नसीहत को नगर निकाय चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर पिछले सप्ताह हुए विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की बैठक में पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने जिलाध्यक्ष पर रुपये लेकर टिकट देने का आरोप लगाया था। उसके बाद कुछ प्रत्याशियों ने भी जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाए थे। जिलाध्यक्ष ने भी पूर्व विधायक सुल्तान बेग पर रुपये लेने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed