फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SP District President spat with the police who went to raid the house of the accused in Shahjahanpur.

UP: आरोपी के घर दबिश देने गई पुलिस से सपा जिलाध्यक्ष की नोकझोंक, जुआ खेलने व लड़कियों से अभद्रता करने का मामला

Sun, 26 May 2024 09:04 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Sun, 26 May 2024 09:04 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले में छह दिन पहले जुआ खेलने व लड़कियों से अभद्रता करने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के घर दबिश डाली। आरोप है कि पुलिस ने मकान में तोड़फोड़ भी की।
 

विज्ञापन
SP District President spat with the police who went to raid the house of the accused in Shahjahanpur.
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां की पुलिस से नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहल्ला महमंद जलालनगर में जुआ खेलने को लेकर हुई चाकूबाजी की घटना के आरोपी फैजान के घर में पुलिस ने दबिश डाली। आरोप है कि पुलिस ने मकान में तोड़फोड़ भी की। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बिना वारंट के पहुंचने और निर्दोषों पर कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। उनकी पुलिस से जमकर नोकझोंक हुई। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


विज्ञापन


छह दिन पहले जुआ खेलने व लड़कियों से अभद्रता करने को लेकर महमंद जलालनगर के शुएब व अनुराग में विवाद हो गया था। चाकू लगने से अनुराग घायल हो गया था। अनुराग पक्ष की ओर से नौ नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी शुएब व सिराज को जेल भेज दिया। शनिवार को सदर बाजार इंस्पेटर रवींद्र सिंह के साथ पुलिस फोर्स फैजान के घर पर पहुंचा। आरोप है कि पड़ोसी असलम खां के मकान से दीवार फांदकर पुलिस फैजान के घर में घुस गई। सूचना पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घर में अकेली महिला होने का हवाला देते हुए पुलिस के घर में जाने पर ऐतराज जताया था। तनवीर ने बिना वारंट के घर में घुसने का विरोध जताया। इस बीच दरोगा विनोद कुमार से उनकी काफी नोकझोंक हो गई। भीड़ बढ़ने पर पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। सपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि चार दिन पहले भी पुलिस ने फैजान के घर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। जबकि वह केवल बीच-बचाव करने के लिए गया था। उन्होंने पूरे मामले से एसपी सिटी संजय कुमार को अवगत कराकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले में हत्या के प्रयास व बलवे का मुकदमा दर्ज है। वांछित की गिरफ्तारी के लिए गए थे। मामले से अधिकारियों को अवगत करा दिया है।

पुलिस के खिलाफ करेंगे धरना प्रदर्शन
सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने अशफाक नगर चौकी प्रभारी पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि चौकी प्रभारी निर्दोषों को जेल भेज रहे हैं। बिना महिला पुलिस के घर में घुसना नियम में नहीं है। पुलिस की कार्यप्रणाली के विरोध में सपा धरना-प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed