फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sowing is delayed due to fertilizer shortage, leaving farmers disappointed.

Bareilly News: खाद की किल्लत से बोआई पिछड़ी, अन्नदाताओं के चेहरे पर मायूसी

Tue, 11 Nov 2025 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sowing is delayed due to fertilizer shortage, leaving farmers disappointed.
सिरौली। फसलों की बोआई के समय डीएपी खाद का संकट समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इससे आलू, मटर, गन्ना, गेहूं, मटर आदि की सारी फसलें पिछड़ चुकी है। इसके चलते अन्नदाताओं के चेहरों पर छाई मायूसी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि हर साल सिरौली कस्बे के सरकारी इफको सेवा केंद्र, साधन सहकारी समिति दो जगह खाद का वितरण होता था। इस साल एकमात्र साधन सहकारी समिति पर खाद आ रही है। वो भी डीएपी नहीं बल्कि एनपीके मिल रही है, जबकि सरकारी इफको केंद्र पर गत छह माह से लगातार खाद आई नहीं है। एकमात्र समिति पर आती है, वो भी लगातार नहीं। अब पिछले चार दिनों से समिति पर खाद नहीं है। अब दूरदराज से आ रहे किसानों को परेशानी हो रही है। मोहल्ला साहूकारा के गन्ना किसान राजेंद्र फौजी, सोहन लाल, ठाकुरदास , रामेश्वर वर्मा आदि ने विलंब हो रही बोआई पर चिंता जताई है।
विज्ञापन

आज शाम तक खाद आने की उम्मीद
समिति चेयरमैन पुनीत गुप्ता का कहना है कि मंगलवार शाम तक खाद आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि लगातार गाड़ी आती रहे, तब खाद कोई कमी नहीं होगी।
------------------
जिले में उपलब्ध हैं 51,460 मीट्रिक टन खाद

बरेली। जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी का कहना है कि रबी फसलों की बोआई का सीजन चल रहा है। खाद का कोई अभाव नहीं है। मौजूदा समय में जिले में 51,460 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में 10 दिनों के बीच 53.91 मीट्रिक टन खाद किसानों के बीच बंट भी गई है। कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले की सभी 142 साधन सहकारी समितियों व इफ्को की छह केंद्रों पर खाद भेजी गई है। इसमें 30,520 मीट्रिक टन यूरिया, 7,213 मीट्रिक टन डीएपी, 9,500 मीट्रिक टन एनपीके, 968 मीट्रिक टन एमओपी और 3,259 मीट्रिक टन सिंगल सुपर फॉस्फेट शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed