{"_id":"589a1f994f1c1be7173789cc","slug":"southern-trains-clear-the-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण की ट्रेनों के लिए रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण की ट्रेनों के लिए रास्ता साफ
बरेली।
Updated Wed, 08 Feb 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त प्रमोद कुमार आचार्या पूर्वोत्तर रेलवे के नौ किलोमीटर के रामगंगा-बरेली सिटी ब्राडगेज ट्रैक का बुधवार को सुबह नौ बजे निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में ट्रैक ओके पाए जाने के बाद अगर सीआरएस ने अपनी मंजूरी दे दी तो इस पर सवारी गाड़ियां चलने लगेंगी, जिससे उत्तराखंड से बरेली होते हुए दक्षिण भारत तक गाड़ियों का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां बता दें कि इस महत्वपूर्ण ट्रैक को शुरू करने की मांग पिछले दो साल से की जा रही है।
पूर्वोत्तर रेलवे (एनईआर) बरेली-कासगंज मीटरगेज को ब्राडगेज में तब्दील कर पिछले डेढ़ साल से गाड़ियों का संचालन कर रहा है। चूंकि बरेली सिटी और रामगंगा के बीच एनईआर का ट्रैक नहीं बन सका था, इसलिए एनईआर अपनी गाड़ियों के संचालन के लिए अब तक उत्तर रेलवे (एनआर) के ट्रैक नंबर चार से गाड़ियों का संचालन कर रहा था। एनआर का ट्रैक अधिक व्यस्त होने के कारण एनईआर ने केवल दो जोड़ी गाड़ियां ही कासगंज के लिए चलाई थीं। अब एनईआर का बरेली सिटी से जंक्शन होते हुए रामगंगा तक अपना ट्रैक तैयार हो गया है, जिसका कल बुधवार को सुबह नौ बजे सीआरएस निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक एईआर के इस ट्रैक को मंजूरी मिलने पर फिलहाल चल रहीं दो जोड़ी गाड़ियां तो इस ट्रैक से बरेली से कासगंज के लिए चलेंगी ही। साथ ही कासगंज-मथुरा के बीच चलने वाली गाड़ियों से भी इन गाड़ियों की टाइमिंग मिलाकर उन्हें कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही रामनगर (उत्तराखंड) से चलने वाली आगरा फोर्ट (15056/ 15055) को नियमित किया जाएगा। अभी यह गाड़ी केवल मंगलवार और बुधवार को ही जाती और आती है। सूत्रों के मुताबिक अगस्त तक जोधपुर, जयपुर, मुंबई समेत दक्षिण भारत के लिए कई गाड़ियां चलाए जाने की योजना है। इसके बाद उत्तराखंड बरेली से होते हुए सीधे दक्षिण भारत से जुड़ जाएगा।
विज्ञापन
‘पहले फेज में बरेली से कासगंज तक की ट्रेनों को अप्रैल से संचालित करा दिया जाएगा। अगले फेज में दक्षिण के लिए ट्रेनों का संचालन होगा। दूसरे फेज में ट्रेनों को चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड में विचाराधीन है।’
- संजय यादव, सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर
एडीआरएम ने देखीं सिटी स्टेशन पर व्यवस्थाएं
पूर्वोत्तर रेलवे के एडीआरएम, सीनियर डीएसओ, सीनियर डीओएम ने सीआरएस के निरीक्षण के मद्देनजर मंगलवार को सिटी रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। यहां ट्रैक पर ट्रायल ट्रेन भी चलाई गई। साथ ही अधिकारियों ने पैनल पर पहुंचकर भी व्यवस्थाएं देखीं। स्टेशन अधीक्षक एके सिंह को स्टेशन पर साफ सफाई बेहतर तरीके से करने के निर्देश भी दिए।