{"_id":"64dfe27be68570229d059807","slug":"sonu-kalia-was-an-old-informer-got-the-constable-caught-and-came-on-target-bareilly-news-c-4-bly1015-230128-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुराना मुखबिर था सोनू कालिया, सिपाही को पकड़वाकर निशाने पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुराना मुखबिर था सोनू कालिया, सिपाही को पकड़वाकर निशाने पर आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर शानू उर्फ सोनू कालिया को जेल भेजने के बाद कई चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वह पुलिस का पुराना खबरी था। एक अधिकारी से संबंधित कॉल रिकार्डिंग वायरल होने के बाद सिपाही के जेल जाने से वह निशाने पर आ गया।
मीरगंज थाना पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी के स्मैक तस्कर सोनू कालिया को जेल भेजा है। सोनू के बारे में बताया जा रहा है कि तमाम कार्रवाई में उसका इनपुट काम करता था। इस बीच दूसरे लोग हावी हो गए तो उसका सिक्का कमजोर पड़ गया। इसी बीच 12 मई 2022 को सिपाही अमरदीप की उससे बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल हुई। इसमें सिपाही एक अधिकारी का जिक्र कर सोनू से 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था।
जांच में पाया गया कि सोनू ने ही रिकार्डिंग वायरल की थी। पुलिस ने सोनू और सिपाही को भ्रष्टाचार निवारण के तहत जेल भेजा। इसके बाद से वह पुलिस के निशाने पर आ गया। मीरगंज थाने में भी उसके खिलाफ मुकदमे चल रहे थे। फतेहगंज पश्चिमी में पुलिस ने स्मैक तस्करों पर कार्रवाई की तो सोनू का घर भी ढहाया गया। तब उसकी पत्नी ने एक पुलिस अधिकारी का नाम लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि खाकी की करीबी की सजा उसके पति को मिली है।