फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soni Singh became self-reliant by opening a makeup studio

अपराजिता : सोनी सिंह ने अकेले शुरू किए सफर, फिर बनता गया कारवां, बनीं आत्मनिर्भर

Mon, 20 Nov 2023 12:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 20 Nov 2023 12:36 PM IST
सार

मेकअप स्टूडियो चलाने वाली सोनी सिंह ने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई, फिर काम को विस्तार दिया। साथ की महिलाओं को मेकअप की बारीकियां सिखाई।

विज्ञापन
Soni Singh became self-reliant by opening a makeup studio
सोनी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुनर वह रोशनी है जो निराशा के अंधकार में भी आपको राह दिखा सकती है। बरेली के फरीदपुर के ग्राम पड़ेरा की सोनी सिंह ने इन पंक्तियों को चरितार्थ किया है। उन्होंने हुनर की तीली से आत्मनिर्भरता की जो मशाल जलाई, उससे कई घर रोशन हो रहे हैं। सोनी सिंह ने पहले अकेले ही इस सफर की शुरुआत की। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ा, कारवां बनता गया। 

विज्ञापन


सोनी सिंह ने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई फिर काम को विस्तार दिया। साथ की महिलाओं को मेकअप की बारीकियां सिखाई। आज वह अपना मेकअप स्टूडियो चलाने के साथ ही महिलाओं को इसका प्रशिक्षण भी दे रही हैं। वह महिलाओं को विभिन्न आर्गेनिक उत्पादों की भी जानकारी देती हैं।
विज्ञापन


ऐसे आया विचार
सोनी ने बताया कि शुरुआत में पढ़ाई के साथ यह सोचकर ब्यूटीशियन का कोर्स किया था कि कभी वक्त पड़ा तो काम आएगा। यह सही भी साबित हुआ। मैंने अपना काम करने का फैसला किया और ब्यूटी पार्लर खोला। शुरुआत में बहुत मेहनत करनी पड़ी, लेकिन जब मेहनत का बेहतर फल मिला तो संतुष्टि भी हुई। सभी ने मेरे काम की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए बनाई टीम
मैं अकेले काम को और आगे नहीं ले जा सकती थी। इसलिए मैंने ऐसी महिलाओं को चुना जो इस काम में रुचि रखती थीं। कुछ सीखकर आगे बढ़ना चाहती थीं। जैसे-जैसे महिलाएं इस काम में निपुण होती गईं, मेरा काम आसान हो गया। हम एक परिवार की तरह काम करने लगे। काम को विस्तार मिला तो आय भी बढ़ी। सभी को लाभांश मिला तो सबने मन लगाकर मेहनत की। आज साथ की सभी महिलाएं आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। परिवार का सहयोग मिलने से यह खुशी दोगुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed