{"_id":"6760712495ca51911304e266","slug":"son-encroaches-on-mothers-house-beats-her-up-on-protest-bareilly-news-c-4-1-bly1039-542432-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुत्र ने मां के मकान पर किया कब्जा, विरोध पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुत्र ने मां के मकान पर किया कब्जा, विरोध पर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव हल्दी कला निवासी एक मां ने अपने बेटे से जान को खतरा बताते हुए मकान पर कब्जा करने और विरोध पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाकर एसएसपी से शिकायत की है। वहीं, एसएसपी ने थाना अध्यक्ष शाही को आरोपी पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है।
पीड़िता रामदेई पत्नी स्व. नत्थूलाल निवासी हल्दी कला ने बताया कि वह विधवा है। उसके तीन पुत्र हैं। उसके पति ने अपने जीवन काल में ही तीनों पुत्रों को बराबर-बराबर बंटवारा कर दिया था। इसके अलावा एक चौथाई भाग उसके नाम कर दिया था। तीनों पुत्र अपने-अपने हिस्से के अलग-अलग मकानों में रह रहे थे, लेकिन उनका छोटा पुत्र राजू शातिर किस्म का है। उसने अपनी दबंगई के बल पर उसके हिस्से के मकान पर भी कब्जा व मारपीट कर उन्हें निकाल दिया।
वृद्धा दर-दर न्याय के लिए भटक रही है। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश दिया है। वहीं, थाना अध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज किया जा रहा है। पीड़ित महिला का मकान खाली करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद