फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman alleges son and daughter-in-law wants to kill her in Bareilly

बेटा-बहू से जान का खतरा: कई दिनों तक नहीं देते खाना, महिला ने कराई रिपोर्ट; उद्यमी पति की हो चुकी है हत्या

Sat, 24 Jun 2023 10:29 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 24 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

बरेली के उद्यमी संजीव गर्ग की पत्नी सुनीता गर्ग ने बेटा-बहू से जान का खतरा जताया है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले पति की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया। बेटा और बहू मिलकर उनको प्रताड़ित करते हैं। कई दिनों तक भूखा भी रखा जाता है।  

विज्ञापन
woman alleges son and daughter-in-law wants to kill her in Bareilly
प्रेम नगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में उद्यमी संजीव गर्ग हत्याकांड पिछले साल सुर्खियों में था। अब संजीव गर्ग की पत्नी सुनीता गर्ग ने बेटे शुभम गर्ग, बहू और बेटे के ससुराल वालों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि ये लोग नशे का इंजेक्शन लगाकर उनकी जान लेना चाहते हैं। इधर, हत्याकांड के एक आरोपी ने फर्जी तरीके से जमानत ले ली है, इस मामले में कोर्ट ने थाना प्रभारी को तलब किया है।

विज्ञापन


शुभम एन्क्लेव निवासी सुनीता गर्ग ने बताया कि उनके पति संजीव गर्ग की पिछले साल हत्या हो गई थी। उनके बेटे शुभम गर्ग ने उत्तराखंड के रुद्रपुर की आवास विकास कॉलोनी निवासी समता गावा से इसी साल मार्च में विवाह किया है। सुनीता का आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद शुभम और उसकी पत्नी उनका उत्पीड़न करने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दर्दनाक: बच्ची की रोने की आवाज से टूटी नींद, सड़क पर लाशें देखकर कांप उठी रूह, चश्मदीद बोला- पहली बार देखा...
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीता ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन इन लोगों के व्यवहार में बदलाव नहीं आया। आरोप है कि उनको कई दिनों तक भूखा रखा जाता है और उनकी पुत्रवधू के पिता अजय गावा, मां बीना गावा और भाई आकाश गावा भी घर आकर उनका उत्पीड़न करते हैं। आरोपी उनकी हत्या कर संपत्ति हड़पना चाहते हैं।

हत्या करने की धमकी दी 

जब उन्होंने इन लोगों की शिकायत अपने मायके में करने की कोशिश की तो बहू-बेटे ने उनका फोन हथौड़े से कुचल दिया। इन लोगों ने सुनीता गर्ग को जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या करने की धमकी दी है। सुनीता गर्ग ने सभी लोगों से जान का खतरा जताते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। प्रेमनगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।

मां का दिल फिर भी बोला-बेटे का ज्यादा दोष नहीं

अमर उजाला ने जब सुनीता गर्ग से रिपोर्ट को लेकर बात की तो उन्होंने कहा कि उनका बेटा शुभम बहुत आज्ञाकारी रहा है। शादी के बाद पता नहीं क्यों वह इतना बदल गया है जो उन्हें रिपोर्ट करानी पड़ी। सुनीता का कहना है कि सारा दोष दूसरे लोगों का है जिन्होंने बेटे को भड़का दिया है। पिछले दिनों में उनके साथ काफी ज्यादती की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed