फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   somewhere thinking changed, somewhere opposition continued due to lack of awareness

Bareilly News: टीकाकरण...कहीं सोच बदली, कहीं जागरूकता कमी से विरोध बरकरार

Sun, 03 Mar 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
somewhere thinking changed, somewhere opposition continued due to lack of awareness
बरेली। नियमित टीकाकरण बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों के प्रति सुरक्षा कवच प्रदान करता है। बावजूद इसके जिले में सैकड़ों परिवार जागरूकता की कमी के कारण बच्चों का भविष्य सुरक्षित नहीं कर रहे। तमाम प्रयासों के बाद कहीं सोच बदली है तो कहीं अभी विरोध बरकरार है। स्वास्थ्य विभाग अब ऐसे विरोधी परिवारों को ''''टीका है सुरक्षा कवच, परिवार रोगों का करें प्रतिरोध'''' अभियान के तहत जागरूक करेगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक करीब दो साल पहले तक जिले में लगभग चार हजार परिवार विरोध में थे। तमाम जागरूकता अभियानों और कार्यक्रमों के जरिये समझाने पर दो हजार परिवार राजी हुए। शेष दो हजार को समझाने के लिए जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं का सहयोग लिया गया। इनमें करीब 14 सौ परिवारों ने बच्चों को टीका लगवाया। सोच में बदलाव के प्रयास जारी हैं और लोगों में जागरूकता भी आ रही है, लेकिन अभी कई परिवार विरोध में हैं। ऐसे परिवारों को ही टीके का महत्व बताने के लिए टीका है ''''सुरक्षा कवच, परिवार रोगों का करें प्रतिरोध'''' अभियान के तहत समझाया जाएगा।
विज्ञापन


बहेड़ी के 83, भमोरा के 78, आंवला के तीन, सीबी गंज के 12, नदौसी के 23, स्वालेनगर के छह, जाटवपुरा के आठ, मौलानगर के सात परिवार टीकाकरण के विरोध में थे। स्वास्थ्यकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की ओर से टीके की जरूरत और सुरक्षा कवच की जानकारी देने पर ये परिवार बच्चों को नियमित टीकाकरण के जरिये रोगों से बचाव संबंधी वैक्सीन लगवाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकरगंज में 87, बिथरी चैनपुर में 74, मझगवां में 54, शेरगढ़ में 52, फरीदपुर में 50, क्यारा में 32, पुराना शहर में 28, बानखाना में 27, सिविल लाइंस में 22, मुड़िया नवी बक्श में 21, पीर बहोड़ा में 18, दलेलनगर में 16, गंगापुर में 12, जगतपुर और नवाबगंज में 11 परिवार टीके के विरोध में हैं। इसके अलावा रामनगर, भोजीपुरा, कुआंडांडा, फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, फरीदपुर, बहेड़ी, इज्जतनगर, हरुनगला, सुभाष नगर, घेर जाफर खां, मढीनाथ, हजियापुर में दस से कम परिवार विरोध में हैं।


बीते दिनों जयपुर में अमर उजाला फाउंडेशन और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वावधान में सेमिनार आयोजित हुआ था। नियमित टीकाकरण के लाभ व विरोधी परिवारों को राजी करने पर विशेषज्ञों ने मंथन किया था। जागरूकता के लिए सकारात्मक संदेश वाले वीडियो, टैगलाइन और पहले विरोध के बाद राजी हुए परिवारों के हवाले से लोगों को प्रेरित करने समेत अन्य विकल्पों पर सुझाव दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed