{"_id":"58a742ab4f1c1bab19d8510e","slug":"some-centers-have-more-votes-this-time-kent","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट के कुछ केंद्रों पर इस बार ज्यादा पड़े वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट के कुछ केंद्रों पर इस बार ज्यादा पड़े वोट
बरेली।
Updated Sat, 18 Feb 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
Some centers have more votes this time Kent
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर और कैंट इलाकों के मतदाताओं ने इस बार के चुनाव में नया प्रयोग किया है। जिससे प्रत्याशी ही नहीं राजीतिक गुणा भाग करने वाले भी असमंजस में है। पिछले चुनावों में जिन इलाकों में कम मतदान होता था, वहां के मतदाताओं ने इस बार डेढ़ गुने से अधिक मतदान किया। पुराना शहर के जिन इलाकों में मतदान 80 फीसदी तक रहता था, वहां गिरावट नजर आ रही है। प्रत्याशी अपनी चर्चाओं में ध्रुवीकरण की बात कर रहे हैं और उसी हिसाब से अपना गणित समझा रहे हैं।
कैंट विधानसभा को ही लीजिए, यहां के पॉश इलाके रामपुर बाग और सिविल लाइन में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 12 फीसदी से अधिक वोट प्रतिशत बढ़ा है। ये चौंकाने वाले आंकड़े हैं, हालांकि ये पूरे विधानसभा क्षेत्र के वोट प्रतिशत से 11 फीसदी कम है। रामपुर बाग के छह बूथ राष्ट्रीय बाल शिक्षा केंद्र में हैं। इनके 6447 मतदाताओं में से 2694 ने ही मतदान किया था। जो कि 42 फीसदी है, जबकि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां 28.8 फीसदी वोट पड़े थे।
सिविल लाइंस के तहसील सदर स्थित 12 बूथों के 11,424 मतदातों में से 4795 ने मतदान किया है। कुल मतदान 40 फीसदी है, जबकि 2012 के चुनाव में यहां 29.5 फीसदी ही वोट पड़े थे। दूसरी ओर अधिक मतदान वाले कालीबाड़ी इलाके में मतदान तो बेहतर रहा है लेकिन पिछले चुनाव से थोड़ा कम है। यहां के विष्णु बाल सदन केंद्र के तीन बूथों के 3512 मतदाताओं में से 2028 ने वोट डाले। यहां का मतदान 65 फीसदी रहा है। इसी इलाके के बरेली कालेज मतदान केंद्र के सात बूथों के 8328 मतदाताओं में से 4982 ने वोट दिया है। यहां पर भी 65 फीसदी के आसपास मतदान हुआ है।
विज्ञापन
मिश्रित इलाके वाले जखीरा, रेती, रक्षबंदियान और दाऊजी का मंदिर आदि इलाकों 14 बूथों के 1256 मतदाताओं में से 5243 से वोट डाले। यहां करीब 45 फीसदी ने ही वोट डाले। यहां के मतदाताओं ने असमंजस पैदा कर दिया है। रेन बसेरा, नगर निगम गैराज और प्राइमरी पाठशाला कटघर में कटघर, हुसैनबाग आदि इलाकों के 19 बूथों पर 15,246 मतदाताओं में से 8,456 ने मतदान किया। जो कि करीब साठ फीसदी है। दूसरी ओर मोलाना आजाद इंटर कालेज केंद्र के बूथों पर 17056 मतदाताओं में से 10,560 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां का मतदान 61.86 रहा है।
बरेली शहर विधानसभा के बड़ी एवं मिश्रित आबादी वाले हजियापुर, संजय नगर, अशोक बिहार, देव विहार आदि इलाकों के मतदताओं को वोेट डालने की व्यवस्था सेंट फ्रांसिंस गुरु गोविंद सिंह और प्राइमरी पाठशाला में की गई है। इन मतदान केंद्रों पर 26,962 मतदाताओं में 11,953 लोगों ने मतदान किया है। जो कि करीब 48 फीसदी हैं।
सीबीगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों के करीब 99 बूथों पर करीब 90,000 मतदाता हैं। इनमें सीबीगंज कस्बा, विधोलिया, गोविंदपुर, महेशपुरा आदि इलाकों के करीब 32 हजार मतदाता हैं। यहां रिकार्ड 72 फीसदी मतदान हुआ है। इसी इलाके के जौहरपुर, बस्तौर, खडउआ, नदौसी और खलीलपुर के 15 हजार मतदाताओं में से 65 फीसदी ने मतदान किया है।
धर्मकांटा स्थित ब्रजलोक कालोनी मतदान केंद्र के चार बूथों के 3956 मतदाताओं ने 43 फीसदी मतदान किया है। माडल टाउन इलाके के रिक्खी सिंह इंटर कालेज के छह बूथों के साढ़े छह हजार मतदाताओं ने 61 फीसदी मतदान किया है। टीबरीनाथ मंदिर स्थित बूथ पर 1013 में से 709 ने वोट डाले, जो 70 फीसदी है।