फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Solution to electricity crisis on payment of outstanding bills

Bareilly News: बकाया बिल का भुगतान पर बिजली संकट का समाधान

Thu, 06 Apr 2023 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
Solution to electricity crisis on payment of outstanding bills
बरेली। रेजीडेंसी गार्डन में सात दिन से व्याप्त बिजली संकट का समाधान बकाया भुगतान के साथ हो गया है। बुधवार को 24 हजार, 500 रुपये जमा करने के बाद बिजली निगम की टीम द्वारा काटे गए कनेक्शन जोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

कॉलोनी में दो कनेक्शनों पर 90 हजार, 500 रुपये बकाया चल रहा था। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के अभियंताओं ने 28 मार्च को स्ट्रीट लाइट और ट्यूबवेल के कनेक्शन काट दिए थे। कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को सुबह विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता से मुलाकात की। पहले तो कनेक्शन जोड़ने को लेकर बहस हुई, लेकिन बाद में आंशिक भुगतान करने पर कनेक्शन जोड़ने का आश्वासन मिला। आंशिक भुगतान होने के बाद आपूर्ति शुरू कर दी गई। शाम को निवर्तमान मेयर उमेश गौतम रेजीडेंसी गार्डन पहुंचे।
विज्ञापन

कॉलोनी के अध्यक्ष अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल और संरक्षक शोभित सक्सेना ने कॉलोनी वासियों के साथ निवर्तमान मेयर को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कॉलोनी नगरनिगम को जल्द हैंडओवर कराने का प्रयास रहेगा, लेकिन चुनाव तक रुकना पड़ेगा। आने वाले दिनों में स्ट्रीट लाइट की रोशनी नगर निगम की ओर से कराई जाएगी। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे कॉलोनी के लोग वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार से उनके कार्यालय पर मिलेंगे। योगेश चौधरी, राजा सुमित पाहवा साथ में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
एलायंस बिल्डर्स पर कार्रवाई का शिकंजा कसा तो हनी भाटिया और सरवर अली के नाम से किए गए कनेक्शनों का बिल जमा नहीं हुआ। इससे कॉलोनी की स्ट्रीट लाइट जलनी बंद हो गईं और पानी का संकट छा गया। स्थानीय लोग आगे आए। बकाया बिल का आंशिक भुगतान करने पर समस्या का हल हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed