{"_id":"61d4895280ac5226b80e97cf","slug":"soldier-walked-away-with-the-child-in-shahjahanpur-accused-of-attempted-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शाहजहांपुर में बच्चे को लेकर चल दिया सिपाही, अपहरण के प्रयास का लगा आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शाहजहांपुर में बच्चे को लेकर चल दिया सिपाही, अपहरण के प्रयास का लगा आरोप
Tue, 04 Jan 2022 11:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर के थाना सदर क्षेत्र के तारीन जलालनगर मोहल्ले में सोमवार की शाम करीब साढे़ पांच बजे पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज कुमार चार साल के बच्चे को पकड़कर चीज दिलाने की जिद कर रहा था।
बच्चे को लेकर जाने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पास में मौजूद स्थानीय लोगों ने सिपाही से बच्चे को छीना। सिपाही के नशे में होने की आशंका पर उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
बच्चे के चाचा मेराज ने सदर थाने में तहरीर दी है कि उनका भतीजा घर से बाहर खेलने गया था। तभी वहां से निकला एक युवक बच्चे का अपहरण कर रहा था। वहां पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बच्चे को युवक से छीन लिया।
विज्ञापन
लोगों के इकट्ठा होते ही आरोपी मौके से भाग गया। उसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो बच्चे को ले जाने वाला युवक पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मनोज निकला।
पुलिस ने आरोपी सिपाही को थाने बुलाकर उससे पूछताछ की। सदर बाजार थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सिपाही अक्सर कॉलोनी के बच्चों को खाने-पीने की चीज दिलाता रहता है। इस बच्चे को भी चीज दिलाने ले जा रहा था, लेकिन परिजन को लगा कि उसका अपहरण किया जा रहा है। सिपाही के नशे में होने की पुष्टि के लिए मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।