फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   social

बदमाश पकड़ने वाले राकेश को मिलेगा शस्त्र लाइसेंस

Fri, 30 Jan 2015 12:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 30 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
पड़ोस में लूटपाट के दौरान बदमाशों की गोली खाकर भी उनके एक साथी को दबोच लेने वाले राकेश को उसकी बहादुरी के ईनाम के तौर पर पुलिस उसे शस्त्र लाइसेंस बनवाकर देगी। बृहस्पतिवार को थाना बिथरी चैनपुर का मुआयना करने पहुंचे एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे बहादुरों का पुलिस सम्मान करती है।
विज्ञापन

एसपी सिटी ने थाना परिसर और बैरक में गंदगी होेने पर नाराजगी जताई। असलहों का रखरखाव भी बेहतर न मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। मैस में साफ सफाई और बेहतर करने निर्देश दिए। उन्होेंने गांव टबड़ा में जान जोखिम में डालकर बदमाश राजीव को पकड़ने वाले राकेश को बुलाया। एसपी सिटी ने उससे उसकी समस्या के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह शस्त्र लाइसेंस बनवाना चाहता है लेकिन कोई गौर करता। एसपी सिटी ने उससे शस्त्र लाइसेंस बनवाने का वायदा किया। उसे पुरस्कृत करने की बात भी कही।
विज्ञापन

00
गिरोह का एक और बदमाश गिरफ्तार
इलाके में घूम रहे गिरोह का पर्दाफाश हो जाने के बाद पुलिस ने एक और बदमाश मुल्लू निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया है। उसने पुन्नापुर, टबड़ा में लूटपाट करना स्वीकार किया है। पुलिस उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि बदमाशों के गिरोह का पर्दाफाश हो चुका है। धीरे-धीरे बदमाश पकड़े जा रहे हैं और घटनाएं खुल रही हैं। इन बदमाशों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed