ट्रेन से शराब की तस्करी: चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस से दो कोच अटेंडेंट गिरफ्तार, 62 बातलें बरामद
आरोपी भूपेंद्र सिंह बरेली का रहने वाला है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में तैनात है। दूसरा आरोपी हरप्रीत सिंह हरदोई का रहने वाला है। दोनों से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरोपी भूपेंद्र सिंह (33) बरेली का रहने वाला है। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में तैनात है। दूसरा आरोपी हरप्रीत सिंह (24) हरदोई का रहने वाला है। वह भी लखनऊ रेल मंडल में तैनात है। दोनों की ड्यूटी सोमवार को चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में थी। मुरादाबाद आरपीएफ को पहले ही सूचना मिल गई थी कि ट्रेन में शराब लाई जा रही है।
बोरी में मिलीं 47 बोतलें
सोमवार तड़के करीब तीन बजे जैसे ही ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची, आरपीएफ व जीआरपी की टीमों ने तलाशी शुरू कर दी। ट्रेन की एसी बोगियों में दोनों अटेंडेंट अपने केबिन में रखकर शराब ला रहे थे। आरोपी अटेंडेंट भूपेंद्र सिंह ने प्लास्टिक की बोरी में भरकर 47 बोतलें रखी थीं।हरप्रीत के केबिन में 15 बोतलें पिट्ठू बैग में थीं।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह चंडीगढ़ से खरीदी गई शराब को अपने गांव ले जाकर महंगे दामों पर बेचने वाले थे। होली के मौके पर शराब तस्करी से अच्छा मुनाफा कमाने की उनका योजना थी। इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
बिस्तर के नीचे छिपाई थीं बोतलें
कोच में अटेंडेंट के लिए एक छोटा सा केबिन बना होता है। इसी केबिन में यात्रियों के बेडरोल आदि रखे जाते हैं। दोनों आरोपियों ने उन बिस्तरों के नीचे ही प्लास्टिक का कट्टा व पिट्ठू बैग छिपाए थे, जिनमें शराब की बोतलें थीं। आरपीएफ कमांडेंट शानमुग वडिवेल ने बताया कि पूर्व सूचना का फायदा मिला। कार्रवाई के दौरान ट्रेन को ज्यादा देर तक रोकना भी नहीं पड़ा। दोनों को आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
पंजाब से बिहार जाने वाली ट्रेनों में चेकिंग
शराब की तस्करी रोकने के लिए पंजाब से बिहार की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों में चेकिंग जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी को चेकिंग के आदेश बीते दिनों दिए गए थे। अब दोनों संयुक्त रूप से चेकिंग कर रहे हैं। बरेली में अभी तक शराब बरामद नहीं हुई लेकिन मुरादाबाद में कोच अटेंडेट पकड़े जाने के बाद चेकिंग और तेज की गई है।