फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggling accused caught, two kilos of opium recovered

Bareilly News: तस्करी के आरोपी पकड़े, दो किलो अफीम बरामद

Sat, 30 Dec 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 30 Dec 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Smuggling accused caught, two kilos of opium recovered
अलीगंज। कुंडरिया फैजुल्लापुर गांव की एक महिला समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो किलो अफीम बरामद हुई है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब पौने 11 बजे मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुंडरिया फैजुल्लापुर गांव से कुछ दूरी पर ट्यूबवेल के पास कुछ लोग संदिग्ध हालत में खड़े हैं। सूचना पर पहुंची टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से अफीम मिली। आरोपियों ने अपना नाम संतोष, ओमपाल, नन्हें और सुनीता बताया।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि वह लोग अफीम को कम दाम पर झारखंड से खरीदकर लाते हैं। आस-पास के क्षेत्रों में अच्छी कीमत पर इसे बेचते हैं। थानाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
अफीम के साथ युवक गिरफ्तार
शाही। खरसैनी जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने बृहस्पतिवार रात एक युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से बरामद अफीम की कीमत करीब पांच लाख आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि एसआई संजीव कुमार अपने हमराह के साथ गश्त पर थे। खरसैनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति खड़ा दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। पकड़कर तलाशी लेने पर उसके पास 138 ग्राम अफीम बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चकरपुर उर्फ लमकन निवासी कांता प्रसाद बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed