{"_id":"66053185091ff6d96b002057","slug":"smugglers-killed-two-protected-animals-near-highway-in-bareilly-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे किनारे तस्करों ने दो संरक्षित पशुओं को काट डाला, मौके पर मांस छोड़कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे किनारे तस्करों ने दो संरक्षित पशुओं को काट डाला, मौके पर मांस छोड़कर भागे
Thu, 28 Mar 2024 02:29 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Mar 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के गांव रजऊ परसपुर में हाईवे किनारे कोटेदार के घर के पीछे बुधवार रात के अंतिम पहर में संरक्षित पशु को काटा गया। तस्करों ने दो पशुओं को काटा है। मांस मौके पर ही छोड़कर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह लोगों ने मौके पर संरक्षित पशु के अवशेष पड़े देखे। पशु पशु कटान की सूचना मिलते ही मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
सूचना पर सीओ हाइवे और थाना पुलिस भी पहुंच गई। माना जा रहा है कि जाग होने पर या इधर किसी के आने पर तस्कर मांस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय पशु तस्करों के साथ ही अन्य तस्करों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पशुओं के अवशेष दफन करा दिए गए हैं। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन