{"_id":"6987a1efc3322d4576087bda","slug":"smuggler-went-to-jharkhand-jail-to-meet-brother-brought-opium-bareilly-news-c-4-vns1074-822253-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भाई से मुलाकात करने झारखंड की जेल गया तस्कर, ले आया अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भाई से मुलाकात करने झारखंड की जेल गया तस्कर, ले आया अफीम
विज्ञापन
बरेली। बारादरी इलाके का निवासी तस्कर एनडीपीएस एक्ट में बंद अपने छोटे भाई से मुलाकात करने झारखंड की डाल्टनगंज जेल गया तो वापसी में मुनाफा कमाने के लिए सस्ती अफीम खरीद लाया। बारादरी पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। तस्कर से पुलिस ने 752 ग्राम अफीम बरामद की है।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि टीम ने शुक्रवार रात डोहरा मोड़ के पास से एजाजनगर गौंटिया कादरी मस्जिद के पास रहने वाले अली हसन को गिरफ्तार कर लिया। अली हसन से पुलिस को 752 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 2000 रुपये की नकदी मिली। अली हसन ने बताया कि वह आठवीं पास है। कुवैत में ड्राइवर की नौकरी करता था, लेकिन कुछ महीने पहले नौकरी छोड़कर भारत आ गया।
अली हसन का छोटा भाई जीशान भी अफीम की तस्करी करता है। तस्करी करते समय जीशान झारखंड में पकड़ गया था, इसलिए झारखंड कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया था। जीशान झारखंड की डाल्टनगंज जेल में बंद है। 26 जनवरी को अली हसन अपने भाई से मुलाकात करने डाल्टनगंज जेल गया था। वहां उसकी मुलाकात नोकिया नाम के शख्स से हुई। नोकिया झारखंड में अफीम का बड़ा तस्कर है। नोकिया से अली हसन ने अफीम खरीद ली और ऊंचे दाम पर बेचने के लिए घर ले आया।
विज्ञापन
एक व्यक्ति से अफीम खरीदने का सौदा भी तय हो गया। अफीम की डिलीवरी देने आया तभी पुलिस ने पकड़ लिया। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि अफीम खरीदने वाले का मोबाइल नंबर पुलिस के हाथ लगा है। मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी। बारादरी थाने में मामला दर्ज कर अली हसन को कोर्ट भेजा गया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। ब्यूरो