फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart city's roads caved in, pavements uprooted

Bareilly News: स्मार्ट सिटी की सड़कें धंसीं, उखड़े फुटपाथ

Mon, 30 Jun 2025 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Smart city's roads caved in, pavements uprooted
बरेली। बारिश ने स्मार्ट सिटी की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी। 180 करोड़ रुपये से बनीं सड़कें जगह-जगह धंस गईं। अभियंताओं ने सड़कों के निर्माण के दौरान जलनिकासी पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

इस वजह से सड़कों पर जलभराव हो रहा है। बारिश के घंटों बाद यह पानी तो निकल गया, लेकिन अब वहां कीचड़ और गंदगी फैल गई है।
आवागमन मुश्किल हो गया है। वहां से गुजर रहे लोग नगर निगम को कोस रहे हैं और इंजीनियरिंग पर सवाल उठा रहे हैं। यही हाल रहा तो सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान भी दिक्कतें आएंगी।
विज्ञापन

सेटेलाइट से श्यामगंज की ओर जाने वाली सड़क सूफी टोला के सामने धंस गई। बरेली क्लब के सामने फुटपाथ भी क्षतिग्रस्त हो गया। श्यामगंज से सेटेलाइट और श्यामगंज से अय्यूब खां चौराहे की ओर जाने वाली सड़कों पर जलनिकासी का इंतजाम नहीं होने से जरा सी बारिश में कई जगह पानी भर जाता है। यहां से पैदल गुजरना भी दुश्वार हो जाता है। नगर निगम के अभियंता इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed