{"_id":"6632dbf0df2632eb5e02a3ba","slug":"smart-citys-multilevel-parking-empty-vehicles-parked-on-the-road-responsible-careless-bareilly-news-c-4-bly1034-392504-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: स्मार्ट सिटी की मल्टीलेवल पार्किंग खाली, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, जिम्मेदार बेपरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: स्मार्ट सिटी की मल्टीलेवल पार्किंग खाली, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन, जिम्मेदार बेपरवाह
Thu, 02 May 2024 05:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 02 May 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी के तहत 15.65 करोड़ रुपये खर्च करके शहर में बनाई गईं मल्टीलेवल कार पार्किंग शो पीस साबित हो रही हैं। चार में तीन पार्किंग के बाहर सड़क पर चार पहिया वाहन खड़े होते हैं। अतिक्रमण व जाम की समस्या रहती है, लेकिन जिम्मेदार बेफिक्र हैं। सड़क पर वाहन खड़ा होने पर ट्रैफिक पुलिस नहीं रोकती। लोग भी जागरूक नहीं हैं और रोकटोक न होने पर सड़क पर ही वाहन खड़ा करके चले जाते हैं।
योजना के तहत सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए ये कार पार्किंग करीब डेढ़ साल पहले डीडीपुरम (कुष्ठ आश्रम के पास), गांधी उद्यान, घंटाघर और संजय कम्युनिटी हॉल के पास बनाई गई हैं। इनमें डीडीपुरम, गांधी उद्यान और संजय कम्युनिटी हॉल के पास वाली पार्किंग का बहुत बुरा हाल है। यहां सड़कों पर वाहन कतार में खड़े होते हैं और पार्किंग सूनी रहती हैं। सिर्फ कुतुबखाना में घंटाघर पर बनी पार्किंग में वाहन खड़े हो रहे हैं।
ठेका उठा नहीं, दो घंटे के 20 रुपये वसूल रहा नगर निगम
सूनी रहने वालीं तीनों पार्किंगों में नगर निगम की ओर से कोई संचालक भी नहीं बैठ रहा है। भविष्य में इसे निजी हाथों में दिया जाना है, जिसके टेंडर अभी नहीं हुए हैं। ठेका न उठने के कारण भी किसी को पार्किंग संचालन की फिक्र नहीं। वहीं पार्किंग शुल्क की बात करें तो अभी दो घंटे के 20 रुपये, चार घंटे के 50 रुपये, चार घंटे से ऊपर 100 रुपये और 24 घंटे के लिए 150 रुपये किराया है।
विज्ञापन
कहां पर कितनी है कार पार्किंग की क्षमता
कुतुबखाना (मोती पार्क में): 90
गांधी उद्यान: 30 डीडीपुरम: 60
संजय कम्युनिटी हॉल: 60
वर्जन...
यह जनता के हित से जुड़ा मामला है और इसमें जागरूकता बेहद जरूरी है। कार पार्किंग की सुविधा शहर को दी जा चुकी है। इसको लेकर चुनाव बाद चौराहों पर लगे लाउडस्पीकर और अन्य माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का काम किया जाएगा। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
सड़क पर खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। पब्लिक को चाहिए वे पार्किंग में अपनी गाड़ियां खड़ी करें। चुनाव के बाद पुलिस जागरूकता अभियान चलाएगी। साथ ही, सड़क पर खड़ी गाड़ियों पर कार्रवाई भी जारी रहेगी। - शिवराज, एसपी ट्रैफिक