फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smugglers changed the place but not the business in Bareilly

Bareilly News: पुलिस की सख्ती के बाद भी नहीं रुक रही स्मैक तस्करी, तस्कर गुर्गों से करा रहे सौदेबाजी

Thu, 08 Jun 2023 04:09 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 08 Jun 2023 04:09 PM IST
सार

हाल ही में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने सीबीगंज से स्मैक तस्करी के मामले में राजा नाम के आरोपी को पकड़ा था। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। 

विज्ञापन
Smack smugglers changed the place but not the business in Bareilly
स्मैक तस्कर राजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पुलिस की सख्ती के बाद भी स्मैक तस्करी का धंधा फल-फूल रहा है। फतेहगंज पश्चिमी के कई तस्कर जेल में तो कई कस्बे से बाहर हैं मगर दूसरे राज्यों और शहरों में यहीं की स्मैक पकड़ी जा रही है। सूत्र बताते हैं कि स्मैक तस्कर दूर बैठकर गुर्गों के जरिये डील कर रहे हैं।

विज्ञापन


स्मैक तस्करी की वजह से जिले का फतेहगंज पश्चिमी कस्बा देश भर में चर्चित है। यहां के कुख्यात स्मैक तस्करों पर पिछले वर्ष ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। अवैध तरीके से कमाई उनकी संपत्ति सीज कर आलीशान मकान तोड़े गए। सूत्रों की मानें तो इसके बाद उन्होंने बरेली शहर की कई कॉलोनियों में करोड़ों की कोठियां बना लीं। एक-दो तस्कर रुद्रपुर में बस गए हैं और किच्छा में नेटवर्क बनाकर यूपी और उत्तराखंड में स्मैक तस्करी को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन


उस्मान और कल्लू समेत कई तस्कर काफी समय से जेल में हैं। वहीं शराफत हुसैन, रिफाकत आदि जमानत पर हैं। मौजूदा गतिविधियों को देखकर कहा जा सकता है कि जमानत पर निकले तस्कर केवल नाम के लिए कस्बे से दूर हैं पर चोरी-छिपे फतेहगंज या फिर आसपास के गांव में रहकर तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस को गुमराह करने के लिए पुराने गुर्गों को छोड़कर युवाओं और महिलाओं से तस्करी करा रहे हैं। यही कारण है कि दूसरे शहरों में फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर स्मैक सहित पकड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीगंज के रिश्तेदारों को भी धंधे से जोड़ा

हाल ही में एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा ने सीबीगंज से स्मैक तस्करी के मामले में राजा नाम के आरोपी को पकड़ा था। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। 

एसएसपी को संदेह हुआ कि फतेहगंज पश्चिमी से सटे इस कस्बे में स्मैक तस्कर नई जमीन तैयार कर रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने जांच कराई तो पता लगा कि फतेहगंज पश्चिमी के तस्करों का ही नेटवर्क यहां काम कर रहा है। राजा फतेहगंज पश्चिमी के तस्कर रिफाकत का बहनोई निकला और उसी के गुर्गों के साथ मिलकर धंधा करने की बात सामने आई।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि स्मैक तस्करों पर काफी सख्ती की गई है। फतेहगंज पश्चिमी और फरीदपुर क्षेत्र इसके लिए चर्चित थे, जहां लगातार कार्रवाई की जा रही है। सीबीगंज में भी वहीं के लोगों ने नेटवर्क बनाने का प्रयास किया है, जिन पर सख्ती की गई है। इनकी भी संपत्ति जब्त की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed