फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler Faizan surrendered in court by dodging the police

पुलिस को चकमा देकर स्मैक तस्कर फैजान ने किया कोर्ट में सरेंडर

Wed, 19 Jan 2022 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler Faizan surrendered in court by dodging the police
बरेली। अन्य तस्करों की तरह ही 25 हजार रुपये के इनामी स्मैक तस्कर फैजान उर्फ राजा बाबू ने भी पुलिस को चकमा देकर मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वह बारादरी थाने से वांछित चल रहा था। वहीं, बारादरी थाने से ही वांछित स्मैक तस्कर हफीजन के घर की कुर्की के लिए भी बारादरी पुलिस ने कोर्ट में आवेदन कर दिया है।
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला अंसारी में रहने वाला उस्मान और उसकी पत्नी रेहाना बड़े स्मैक तस्कर हैं। करीब 25 साल से वे दोनों स्मैक तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। उस्मान को पिछले दिनों बहेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया मगर उसकी पत्नी रेहाना और बेटा फैजान उर्फ राजा बाबू फरार चल रहे थे। फैजान फतेहगंज पश्चिमी और बारादरी थाने से वांछित चल रहा था। पिछले दिनों उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर पुलिस को गिरफ्तारी की चुनौती दी थी। इसके बाद भी पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी तो एसएसपी ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया। मंगलवार को फैजान ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

हफीजन के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मुकदमा : जुलाई 2021 में बारादरी पुलिस ने श्यामगंज चौकी के सामने से पदारथपुर के मुन्ना और उसके भाई राजू को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने डेढ़ किलो स्मैक और 40 लाख रुपये बरामद किए थे मगर उनकी सरगना फतेहगंज पश्चिमी निवासी हफीजन भाग गई थी। अब तक उसकी गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। अब बारादरी पुलिस ने उसके खिलाफ फरारी का मुकदमा दर्ज करके कुर्की के लिए कोर्ट में आवेदन किया है। बारादरी इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि दो-तीन दिन में कोर्ट से अनुमति मिलते ही उसकी संपत्ति की कुर्की की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed