फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Slogans raised and memorandum submitted to ADM regarding restoration of old pension

Bareilly News: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर नारेबाजी कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 17 Jul 2024 05:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Slogans raised and memorandum submitted to ADM regarding restoration of old pension
बरेली। प्रांतीय आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक आशीष कुमार को सौंपा। कर्मचारी सर्किट ऑफिस होते हुए डीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पैदल पहुंचे। इससे पहले कर्मचारियों ने कार्यालय में बैठक की। मंडल अध्यक्ष तापस मिश्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मुहिम तब तक चलती रहेगी, जब तक सरकार इसे बहाल नहीं कर देती। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार जैन, संघर्ष समिति के अध्यक्ष डॉ. अंचल अहेरी ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों व शिक्षकों के बुढ़ापे की लाठी है। इस मौके पर सिंचाई संघ से विमल कुमार वशिष्ठ, उमाकांत शर्मा, मोहम्मद अतहर, कोषागार कर्मचारी संघ से सूर्य प्रकाश, नेत्रपाल व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed