फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Skulaen run off Haenge now transferred

बंद स्कूलाें को चलाने के  लिए अब हाेंगे तबादले 

Sun, 01 Jan 2017 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sun, 01 Jan 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
Skulaen run off Haenge now transferred
Skulaen run off Haenge now transferred - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अनाप शनाप संशोधन और तबादलों की वजह से कई स्कूल बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। शनिवार को बीएसए की ओर से दोबारा तबादलाें के लिए निर्देश जारी किए गए। उन्होंने शर्तें भी बताई हैं। आवेदन करने वाले शिक्षकाें को दो और पांच साल तक पिछड़े विकास क्षेत्रों में काम करना जरूरी होगा। इस बार तबादले डीएम की अध्यक्षता में बनी समिति के तहत हाेंगे। 
विज्ञापन

शासन की ओर से सितंबर में जिलों के अंदर तबादलाें के आदेश आए थे, लेकिन पूर्व बीएसए की मनमानी के चलते इसे लागू नहीं किया गया, जिसके चलते कई स्कूलाें में एक  शिक्षक, तो कई में एक भी शिक्षक नहीं बचे। पिछले दिनाें शिक्षकों ने बीएसए से मिलकर तबादलाें की प्रक्रिया शुरू करने का दबाव भी बनाया। इसके बाद बीएसए ने 31 दिसंबर से 7 जनवरी तक आवेदन मांगे हैं। शिक्षक दुष्यंत चौहान, हरेंद्र सिंह रानू, संजीव सिंह, सत्यम् गंगवार, सूरज सक्सेना व अन्य शिक्षकों ने मिलकर पिछले दिनाें बीएसए से इस संबंध में निर्देश जारी करने को कहा था। 
विज्ञापन


ऐसे होंगे तबादले 
एकल और स्कूल बंद होने की स्थिति में तबादले नहीं होंगे
किसी भी शिक्षक की संबद्धता नहीं की जाएगी
पुरुष शिक्षकाें का 5 साल पिछड़े ब्लाक में काम करना जरूरी
महिला शिक्षकाें का 2 साल पिछड़े ब्लाक में काम करना जरूरी
स्वीकृत से अधिक तैनात शिक्षकाें का तबादला खाली स्कूलों में होगा
समायोजन के बाद कोई भी स्कूल बंद नहीं होगा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed